'राइज एंड फाॅल 2' को मिले अपने 6 फाइनलिस्ट, जानिए किस-किस ने फिनाले में बनाई जगह
क्या है खबर?
वीरेंद्र सहवाग का शो 'राइज एंड फाॅल सीजन 2' अपने फिनाले के नजदीक है। बीते एपिसोड में शहजाद पूनवाला ने करण पटेल को तगड़ी शिकस्त देकर 'टिकट टू फिनाले' अपने नाम किया था और सीधे फिनाले में अपनी जगह बना ली थी। हालिया एपिसोड के मुताबिक, शो को अपने 6 फाइनलिस्ट मिल चुके हैं जो विजेता बनने की दौड़ में एक-दूसरे का सामना करेंगे। बता दें कि शो का फिनाले एपिसोड 4 और 5 नवंबर को शूट होगा।
फाइनलिस्ट
इन प्रतियोगियों ने फिनाले में सीट पक्की की
इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, 'टिकट टू फिनाले' टास्क जीतने के बाद शहजाद को अपने साथ फिनाले के लिए एक शासक को चुनने का मौका दिया गया था।
उन्होंने अपनी पावर का इस्तेमाल करते हुए गौतम गुलाटी को चुना।
स्वरा भास्कर और करण भी बेसमेंट में श्रमिक प्रतियोगी के पास जाने से बच गए और फिनाले में शामिल हो गए।
फिल्म विंडो की एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रियंका चाहर चौधरी और निहारिका तिवारी आखिरी 2 फाइनलिस्ट बनकर सामने आए हैं।
फिनाले
जानिए कब टेलीकास्ट होगा शाे का फिनाले
'राइज एंड फाॅल 2' को अपने 6 फाइनलिस्ट मिल गए, लेकिन फिनिश लाइन के काफी करीब आकर मनीष यादव और सोनम सिंह को बेसमेंट में भेज दिया गया। नतीजन, उनका सपना टूट गया।
बताया जा रहा है कि प्रतियोगियों का डांस परफॉर्मेंस 4 नवंबर को शूट किया जाएगा और अगले दिन विजेता सेगमेंट की शूटिंग की जाएगी। 6 नवंबर को विजेता का ऐलान कर दिया जाएगा।
शो के एपिसोड हर दिन दोपहर 12 बजे अमेजन प्राइम वीडियो पर आते हैं।