रिहाना ने जीते दिल, मुंबई में पैपराजी को बुलाया और साथ में खिंचवाई फोटो; वीडियो वायरल
क्या है खबर?
ग्लोबल पॉप स्टार रिहाना ने फिर साबित कर दिया कि वो न सिर्फ अपनी गायकी, बल्कि अपने मिलनसार अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। हाल ही में मुंबई पहुंचीं रिहाना का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो पैपराजी के साथ बेहद मस्तीभरे अंदाज में नजर आ रही हैं। आमतौर पर सितारे कैमरों से बचते दिखते हैं, लेकिन रिहाना ने खुद आगे बढ़कर पैप्स को फोटो के लिए बुलाया और उनके साथ हंसते-मुस्कुराते हुए पोज दिए।
अंदाज
खुद आगे बढ़कर पैपराजी को दिया पोज
ग्लोबल पॉप स्टार और बिजनेसवुमन रिहाना इन दिनों अपनी कॉस्मेटिक ब्रांड 'फेंटी ब्यूटी' के सिलसिले में मुंबई में हैं। 25 अप्रैल को शहर पहुंचीं रिहाना ने एक इवेंट के दौरान तब सबका ध्यान खींचा, जब उन्होंने खुद आगे बढ़कर एक पैपराजी को अपने साथ फोटो खिंचवाने के लिए आमंत्रित किया। पैप्स के प्रति रिहाना के इस विनम्र और स्नेहपूर्ण व्यवहार का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसकी भारतीय प्रशंसक जमकर तारीफ कर रहे हैं।
पोज
कंधे पर हाथ रखकर दिए पोज
मुंबई में आयोजित इवेंट के दौरान रिहाना जब रेड कार्पेट पर उतरीं तो पैपराजी उनका नाम पुकार रहे थे, तभी एक फोटोग्राफर ने उनके साथ फोटो खिंचवाने की इच्छा जताई। रिहाना ने न केवल उसकी बात मानी, बल्कि उसे खुद रेड कार्पेट पर आने के लिए आमंत्रित किया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में रिहाना फोटोग्राफर के कंधे पर हाथ रखकर मुस्कुराते हुए पोज देती नजर आ रही हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
Rihanna posing with the photographer at the Fenty Beauty event in India 🥹 pic.twitter.com/Wj3i9J3QxX
— 𝖌𝖆𝖇 (@gabgonebad) April 24, 2026
वायरल वीडियो
नाम बड़ा और दिल उससे भी बड़ा
रिहाना अपने कॉस्मेटिक ब्रांड के लॉन्च इवेंट 'फेंटी ब्यूटी की हवेली' के लिए मुंबई में हैं। जब उन्होंने एक फोटोग्राफर के साथ फोटो खिंचवाई तो बाकी पैप्स भी आगे बढ़ आए, जिसे देख रिहाना अपनी हंसी नहीं रोक पाईं। फैंस उनकी इस विनम्रता की तुलना उनके पिछले भारत दौरे से कर रहे हैं, जब उन्होंने एयरपोर्ट स्टाफ के साथ भी इसी तरह समय बिताया था। प्रशंसकों के मुताबिक, रिहाना ने साबित किया कि असली सुपरस्टार जमीन से जुड़ा होता है।