रिहाना ने थाली लेकर की भगवान की आरती, अंबानी परिवार के साथ जश्न का वीडियो वायरल
क्या है खबर?
अंबानी परिवार के एक कार्यक्रम से पॉप स्टार रिहाना का एक बेहद खास वीडियो सामने आया है, जिसमें वो पूरी तरह भारतीय रंग में रंगी नजर आ रही हैं। भूरे रंग की मैक्सी ड्रेस पहने रिहाना ने ईशा अंबानी, श्लोका और राधिका मर्चेंट के साथ न केवल जमकर डांस किया, बल्कि पूरी श्रद्धा के साथ भगवान की आरती भी की। सोशल मीडिया पर ग्लोबल सुपरस्टार का ये 'देसी अवतार' और भक्तिमय अंदाज तेजी से वायरल हो रहा है।
स्वागत
अंबानी निवास पर ग्लोबल स्टार का हुआ भव्य अभिनंदन
ग्लोबल पॉप स्टार रिहाना इन दिनों अपने ब्यूटी ब्रांड 'फेन्टी ब्यूटी' के लॉन्च को लेकर भारत में छाई हुई हैं। इवेंट में अपने शानदार लुक्स से फैशन की दुनिया में तहलका मचाने के बाद रिहाना एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार मौका था अंबानी परिवार द्वारा उनके सम्मान में आयोजित एक भव्य स्वागत समारोह का। एंटीलिया में हुए इस शाही स्वागत ने एक बार फिर रिहाना और अंबानी परिवार की करीबी दोस्ती को सुर्खियों में ला दिया है।
जश्न
आरती की, फुगड़ी खेली और राधिका-ईशा संग जमकर किया डांस
तस्वीरों और वीडियो में रिहाना, ईशा, श्लोका, राधिका और अनंत अंबानी के साथ बेहद खास अंदाज में नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में वो भक्ति भाव से आरती करती दिख रही हैं तो दूसरी में उन पर फूलों की वर्षा कर खुशियां मनाई जा रही हैं। उत्सव के इस माहौल में रिहाना पूरी तरह रमी हुई नजर आईं। उन्होंने अंबानी परिवार संग फुगड़ी खेली, जमकर डांस किया और परिवार के सदस्यों को गले लगाकर अपना प्यार जाहिर किया।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
Rihanna visited Ambani family' home yesterday pic.twitter.com/aBDdcH0VPX
— Rihanna Pics ♡ (@RihannaHDR) April 26, 2026