NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / पॉप स्टार रिहाना दूसरी बार बनीं मां, रैपर रॉकी के साथ किया अपने बेटे का स्वागत 
    अगली खबर
    पॉप स्टार रिहाना दूसरी बार बनीं मां, रैपर रॉकी के साथ किया अपने बेटे का स्वागत 
    पॉप स्टार रिहाना ने दिया बेटे को जन्म

    पॉप स्टार रिहाना दूसरी बार बनीं मां, रैपर रॉकी के साथ किया अपने बेटे का स्वागत 

    लेखन मेघा
    Aug 22, 2023
    11:53 am

    क्या है खबर?

    मशहूर पॉप स्टार और गायिका रिहाना अपने बेहतरीन गानों के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अपने गानों के बल पर ही दुनियाभर में अपनी अलग पहचान बनाई है। अब रिहाना के प्रशंसकों के लिए एक खुशखबरी आई है।

    दरअसल, रिहाना दूसरी बार मां गई हैं। उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड और अमेरिकन रैपर A$AP रॉकी के साथ अपने दूसरे बेटे का स्वागत इस दुनिया में किया है।

    ऐसे में सोशल मीडिया पर गायिका को बधाई देने वालों का तांता लग गया है।

    खबर

    रिहाना ने 3 अगस्त को दिया बेटे को जन्म

    TMZ की रिपोर्ट के मुताबिक, रिहाना इस महीने की शुरुआत में दूसरी बार मां बनी हैं। यह रैपर रॉकी के साथ उनका दूसरा बच्चा है।

    रिपोर्ट के अनुसार, सूत्र ने बताया है कि रिहाना के दूसरे बेटे का जन्म 3 अगस्त को लॉस एंजिल्स में हुआ है।

    हालांकि, अभी रिहाना और रॉकी ने बच्चे के जन्म के बारे में कोई जानकारी दी है, लेकिन कहा जा रहा है उन्होंने अपने बेटे का नाम 'R' से रखा है।

    कयास

    सुपर बाउल परफॉर्मेंस के दौरान रिहाना ने दिखाया था बेबी बंप

    इसी साल फरवरी में रिहाना ने सुपर बाउल परफॉर्मेंस के दौरान बिना कुछ कहे ही अपने गर्भवती होने की ओर इशारा किया था।

    दरअसल, गायिका ने अपनी परफॉर्मेंस के दौरान अपने बेबी बंप को दिखाया था। वह बार-बार उसे अपने हाथ से सहला रही थीं, जिसके बाद से उनके गर्भवती होने के कयास लगाए जाने लगे थे।

    इसके बाद रिहाना के प्रवक्ता ने देर रात को ही उनके दूसरी बार गर्भवती होने की पुष्टि कर दी थी।

    पहला बच्चा

    पिछले साल मई में हुआ था पहले बेटे का जन्म

    रिहाना और रॉकी के एक-दूसरे को डेट करने की खबरें जनवरी, 2020 से आने लगी थीं। हालांकि, दोनों ही काफी समय तक अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी साधे रहे थे।

    इसके बाद उसी साल क्रिसमस के मौके पर उन्हें बारबाडोस में एक क्रूज पर देखा गया, जिसके बाद दोनों के अफेयर की पुष्टि हो गई।

    पिछले साल मई में रिहाना और रॉकी पहली बार माता-पिता बने थे और उन्होंने अपने बेटे का नाम RZA एथेलस्टन मेयर रखा है।

    सफर

    17 साल की उम्र में रिहाना ने शुरू किया अपना सफर

    बार्बाडोस के सेंट माइकेल में जन्मी रिहाना का असली नाम रॉबिन फेंटी है। उन्होंने 17 साल की उम्र में ही अपने करियर की शुरुआत कर दी थी।

    रिहाना को 2007 में अपने एल्बम 'गुड गर्ल गॉन बैड' से दुनियाभर में पहचान मिली और उन्होंने पॉप म्यूजिक इंडस्ट्री में धमाल मचा दिया।

    वह अभी तक 9 ग्रैमी सहित कई पुरस्कार अपने नाम कर चुकी हैं।

    इसके अलावा वह मेकअप और लग्जरी फैशन ब्रांड सहित कई बिजनेस भी चलाती हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रिहाना
    हॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में बम की सूचना के बाद हड़कंप, परिसर खाली कराया गया पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट
    दीपिका पादुकोण अब अल्लू अर्जुन संग मचाएंगी धमाल, हुई एटली की 800 करोड़ी फिल्म में एंट्री दीपिका पादुकोण
    इस कंपनी ने आय रिपोर्ट पेश करने के लिए CEO के AI अवतार का किया इस्तेमाल स्वीडन
    IPL 2025: RCB बनाम SRH मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए इकाना स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025

    रिहाना

    किसानों को मिला अंतरराष्ट्रीय हस्तियों का साथ, रिहाना और थनबर्ग समर्थन में उतरीं किसान आंदोलन
    किसान आंदोलन पर अंतरराष्ट्रीय हस्तियों की टिप्पणियों को विदेश मंत्रालय ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया भारत सरकार
    दिल्ली पुलिस की FIR में ग्रेटा का नाम नहीं, 'टूलकिट' के खिलाफ होगी जांच दिल्ली पुलिस
    किसान आंदोलन: क्या हस्तियों ने भाजपा के दबाव में किए थे ट्वीट? महाराष्ट्र सरकार करेगी जांच ट्विटर

    हॉलीवुड समाचार

    प्रियंका चोपड़ा बनीं ग्लोबल स्टार, ग्राजिया मैगजीन के 12 कवर पेजों पर छाईं  प्रियंका चोपड़ा
    10 भाषाओं में रिलीज होगी भारतीय स्पाइडरमैन, क्रिकेटर शुभमन गिल भी हैं हिस्सा शुभमन गिल
    अली फजल की हॉलीवुड फिल्म 'कंधार' होगी साल की सबसे बड़ी रिलीज अली फजल
    झुग्गी में रहने वाली मलीशा खारवा कौन है, जो बनीं इंटरनेशनल मॉडल, मिलीं 2 हॉलीवुड फिल्में? मुंबई
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025