Loading...
रिहाना दूसरी बार बनने जा रही हैं मां, सुपर बाउल शो में की घोषणा
दूसरी बार मां बनने जा रही हैं रिहाना (तस्वीर: इंस्टा/@badgalriri)

रिहाना दूसरी बार बनने जा रही हैं मां, सुपर बाउल शो में की घोषणा

Feb 13, 2023
10:31 am

क्या है खबर?

मशहूर हॉलीवुड पॉप स्टार और गायिका रिहाना के चाहनेवालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। दरअसल, रिहाना जल्द ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। इस खबर की पुष्टि तब हुई, जब सुपर बाउल हाफटाइम 2023 के दौरान उन्होंने अपनी प्रस्तुति दी तो उनका बेबी बंप दिखा। गौरतलब है रिहाना और उनके बॉयफ्रेंड A$AP रॉकी ने मई 2022 में अपने पहले बच्चे (बेटे) का स्वागत किया था।

रिहाना

2020 से साथ हैं रिहाना और रॉकी 

रिहाना के एक प्रतिनिधि ने भी रविवार रात इसकी पुष्टि कर बताया कि रिहाना दूसरी बार मां बनने वाली हैं।

जाहिर तौर पर सोशल मीडिया पर रिहाना को ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही हैं।

बता दें कि जनवरी, 2020 में रिहाना और रॉकी के रिलेशनशिप की खबरें आने लगी थीं, तब से दोनों साथ हैं।

रिहाना कई ग्रैमी और बिलबोर्ड म्यूजिक पुरस्कार अपने नाम कर चुकी हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें पोस्ट 

ADVERTISEMENT