LOADING...
क्या रिद्धिमा पंडित ने अनन्या पांडे के भरतनाट्यम डांस पर कसा तंज? वायरल हुआ पोस्ट
रिद्धिमा पंडित ने भरतनाट्यम फ्यूजन को लेकर अनन्या पांडे पर कटाक्ष किया

क्या रिद्धिमा पंडित ने अनन्या पांडे के भरतनाट्यम डांस पर कसा तंज? वायरल हुआ पोस्ट

May 27, 2026
01:22 pm

क्या है खबर?

अनन्या पांडे किसी न किसी कारण से हमेशा विवादों का हिस्सा रही हैं। हालिया विवाद उनकी फिल्म 'चांद मेरा दिल' से जुड़ा है, जिससे अभिनेत्री का एक डांस वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में अभिनेत्री ने भरतनाट्यम डांस को आधुनिक हिप-हॉप के साथ मिलाने की कोशिश कर रही हैं। हालांकि, सोशल मीडिया यूजर्स उनके डांस पर सवाल उठाते हुए उन्हें खूब ट्रोल कर रहे हैं। इस बीच, रिद्धिमा पंडित ने भी अनन्या के डांस पर प्रतिक्रिया दी है।

पोस्ट

अनन्या के डांस वीडियो पर रिद्धिमा की प्रतिक्रिया

अनन्या के भरतनाट्यम फ्यूजन का वीडियो साझा करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'जब आप अपनी सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए ऑनलाइन ट्यूटोरियल से भरतनाट्यम सीखते हैं।' वीडियो में "भरतनाट्यम" पर लाल क्रॉस का निशान है, जबकि "रोबोराटनाट्यम" पर हरे रंग का निशान लगा है। वीडियो के कमेंट सेक्शन में रिद्धिमा ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा, 'हिम्मत।' साथ में रोने वाले 2 इमोजी लगाए। देखते ही देखते उनका यह कमेंट वायरल हो गया और लोगों का ध्यान खींचने लगा है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

Advertisement