Page Loader
भाई-बहन दिवस: रिद्धिमा कपूर ने भाई रणबीर कपूर को लगाया गले, साझा की अनदेखी तस्वीर 
रिद्धिमा कपूर ने भाई रणबीर कपूर को लगाया गले

भाई-बहन दिवस: रिद्धिमा कपूर ने भाई रणबीर कपूर को लगाया गले, साझा की अनदेखी तस्वीर 

Apr 10, 2023
05:06 pm

क्या है खबर?

दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने 'सिब्लिंग्स डे' (भाई-बहन दिवस) के खास मौके अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह अपने भाई और अभिनेता रणबीर कपूर के साथ नजर आ रही हैं। इस अनदेखी तस्वीर में रणबीर और रिद्धिमा एक-दूसरे को गले लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके कैप्शन में रिद्धिमा ने लिखा, 'सबसे अच्छा भाई।' गौरतलब है कि यह तस्वीर आलिया भट्ट और रणबीर की शादी की है।

अन्य सितारे

ये सितारे भी कर चुके हैं तस्वीर साझा 

बता दें, आज यानी 10 अप्रैल दुनिया भर में 'सिब्लिंग्स डे' धूमधाम से मनाया जा रहा है। इससे पहले कियारा आडवाणी, कंगना रनौत, अथिया शेट्टी और अन्य सितारे भी अपने-अपने भाईयों संग खूबसूरत तस्वीर साझा कर चुके हैं। रणबीर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह पिछली बार फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' में नजर आए थे। आने वाले समय में रणबीर फिल्म 'एनिमल' में दिखाई देंगे। इसके अलावा फिल्म 'ब्रह्मास्त्र 2' भी रणबीर के खाते से जुड़ी है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए तस्वीर