Loading...
रिद्धि डोगरा का दमदार अभिनय देखना है? OTT पर मौजूद हैं उनकी ये फिल्में-सीरीज
रिद्धि डोगरा की इन OTT फिल्मों और वेब सीरीज ने जीता दर्शकों का दिल

रिद्धि डोगरा का दमदार अभिनय देखना है? OTT पर मौजूद हैं उनकी ये फिल्में-सीरीज

Sep 22, 2026
01:23 pm

क्या है खबर?

अभिनेत्री रिद्धि डोगरा आज 41 साल की हो गई हैं। उन्होंने अपने अभिनय करियर में टेलीविजन से लेकर OTT और बॉलीवुड तक अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शानदार काम किया है। अपनी दमदार अदाकारी और अलग-अलग किरदारों के जरिए उन्होंने दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई है। उनके जन्मदिन के खास मौके पर आइए जानते हैं रिद्धि की उन फिल्मों के बारे में, जिन्हें आप OTT प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।

#1 & #2

'जवान' और 'असुर' 

'जवान' ने रिद्धि को बॉलीवुड की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक का हिस्सा बनाया। फिल्म में उन्होंने शाहरुख खान के किरदार 'आजाद' की पालक मां, कावेरी अम्मा की भूमिका निभाई थी। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

साल 2020 में आई 'असुर' ने रिद्धि को नुसरत सईद के किरदार के जरिए OTT के बड़े दर्शकों के बीच पहचान दिलाई। क्राइम थ्रिलर पर आधारित इस सीरीज को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

#3 & #4

'थेरेपिस्ट' और 'द मैरिड वुमन'

साल 2020 में रिलीज हुई शॉर्ट फिल्म 'थेरेपिस्ट' को आप OTT प्लेटफॉर्म MX प्लेयर पर देख सकते हैं। रिद्धि ने 'थेरेपिस्ट' के जरिए अपने अभिनय का एक अलग पहलू दिखाया था। इस फिल्म का लेखन और निर्देशन विशद तिवारी ने किया है।

साल 2021 में आई 'द मैरिड वुमन' में रिधि ने आस्था का किरदार निभाया, जो पहचान, रिश्तों और निजी आजादी से जुड़े सवालों का सामना कर रही थी। इसे आप ZEE5 पर देख सकते हैं।

ADVERTISEMENT

जानकारी

#5 'द साबरमती रिपोर्ट'

साल 2024 में रिलीज हुई 'द साबरमती रिपोर्ट' में रिधि ने मणिका राजपुरोहित का किरदार निभाया है। गोधरा में साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन में हुई आगजनी की घटना और उसके परिणामों पर पर आधारित इस फिल्म को आप ZEE5 पर देख सकते हैं।

ADVERTISEMENT