'मैन अबाउट द हाउस' के सितारे रिचर्ड की हुआ निधन, 82 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
मनोरंजन
क्लासिक सिटकॉम 'मैन अबाउट द हाउस' और 'रॉबिन्स नेस्ट' में रॉबिन ट्रिप का किरदार निभाकर लाखों लोगों को हंसाने वाले रिचर्ड ओ'सुलिवन का 82 साल की उम्र में निधन हो गया।
पश्चिमी लंदन के ब्रिन्स्वर्थ हाउस में उन्होंने अपने करीबी परिवार के सदस्यों के बीच अंतिम सांस ली।
बेटे और रॉयल वैरायटी ने की रिचर्ड की तारीफ
अपने मशहूर सिटकॉम किरदारों के अलावा, रिचर्ड ने 'डॉक्टर एट लार्ज' और 'डिक टर्पिन' जैसे कई शो में भी काम किया था।
उनके बेटे जेम्स ने उन्हें 'दयालु स्वभाव का' और 'एक शानदार पिता' बताया। रॉयल वैरायटी के जाइल्स कूपर ने रिचर्ड को 'ब्रिटिश टेलीविजन का एक सच्चा दिग्गज' कहा।
उन्होंने कहा कि उनकी कॉमिक टाइमिंग दर्शकों के चेहरे पर असली खुशी और गर्माहट लाती थी।