NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / ऋचा चड्ढा को मिला 'भारत रत्न डॉ अम्बेडकर अवॉर्ड', बोलीं- बिना गॉडफादर हासिल किया सम्मान
    अगली खबर
    ऋचा चड्ढा को मिला 'भारत रत्न डॉ अम्बेडकर अवॉर्ड', बोलीं- बिना गॉडफादर हासिल किया सम्मान

    ऋचा चड्ढा को मिला 'भारत रत्न डॉ अम्बेडकर अवॉर्ड', बोलीं- बिना गॉडफादर हासिल किया सम्मान

    लेखन भावना साहनी
    Nov 18, 2020
    07:54 pm

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने फिल्म इंडस्ट्री में एक लंबा सफर तय किया है। उन्होंने इस दौरान हर तरह के किरदारों को बखूबी पर्दे पर उतारा है। अब उन्हें भारत रत्न डॉ अम्बेडकर अवॉर्ड 2020 से सम्मानित किया गया है।

    ऋचा को यह अवॉर्ड महाराष्ट्र के गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी ने भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए दिया है। ऋया को यह अवॉर्ड राज भवन में आयोजित किए गए एक समारोह के दौरान दिया गया।

    सम्मान

    दिल के बेहद करीब रहेगा यह सम्मान- ऋचा

    ऋचा इस सम्मान के मिलने से बेहद खुश हैं।

    मुंबई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार रिचा ने अपने एक बयान में कहा, "यह एक सम्मान है जो मेरे दिल के बहुत करीब रहेगा। एक कलाकार जिसका कोई गॉडफादर नहीं है, उसके लिए हर उपलब्धि कीमती और मेहनत की कमाई है।"

    बता दें कि हाल ही में अभिनेता सुनील शेट्टी को भी इसी अवार्ड से सम्मानित किया गया था। लॉकडाउन के दौरान वे लोगों की मदद के लिए आगे आए थे।

    खुशी

    जरूरतमंद लोगों की मदद करें- ऋचा

    'फुकरे' अभिनेत्री ने आगे कहा, "यह अवॉर्ड मेरे सपनों पर मेरे विश्वास को दोहराता है। मैं इसके लिए बहुत आभारी हूं और इसकी वजह से मुझे भविष्य में भी अपने प्रोजेक्टस को चुनने में मदद मिलेगी।"

    ऋचा ने कहा, "एक कलाकार का काम मनोरंजन करने से कई ज्यादा होता है। हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम समाज को ऊपर उठाएं। मैं सभी से अनुरोध करूंगी कि जरूरतमंद लोगों की मदद करें।"

    जानकारी

    एल गौना फिल्म फेस्टिवल में पहुंची थीं ऋचा

    बता दें कि हाल ही में 33 वर्षीय अदाकारा 'एल गौना फिल्म फेस्टिवल' में शिरकत करने को लेकर चर्चा में आई थीं। यहां वह वीमन एम्पावरमेंट विषय पर पैनल डिस्कशन का हिस्सा बनी थीं। कुछ दिन पहले ही ऋचा वहां से लौटी हैं।

    वर्क फ्रंट

    इन फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं ऋचा चड्ढा

    ऋचा के फिल्मी करियर की बात करें तो इस समय उनके पास प्रोजेक्ट्स हैं।

    पिछले काफी समय से फिल्म 'शकीला' को लेकर चर्चा में बनी हुई है। इसमें यह 90 के दशक की मलयालम अभिनेत्री की बायोपिक होगी। जिसे हिन्दी के अलावा कई दक्षिण भारतीय भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।

    इसके बाद वह फिल्म 'अभी तो पार्टी शुरु हुई है' में भी दिखेंगी। इसके अलावा ऋचा को सुपरहिट फ्रेंचाइजी 'फुकरे 3' में भी देखा जाने वाला है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    भारत रत्न
    रिचा चड्डा

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    बॉलीवुड समाचार

    ऐश्वर्या नहीं बल्कि यह अभिनेत्री थी 'हम दिल दे चुके सनम' के लिए पहली पसंद सलमान खान
    बॉलीवुड में वापसी के लिए तैयार हैं तनुश्री दत्ता, घटाया 15 किलो वजन मनोरंजन
    दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज होंगी YRF की ये ब्लॉकबस्टर फिल्में, सिर्फ 50 रुपये रखी गई टिकट मनोरंजन
    अक्षय ने साइन की नई कॉमेडी फिल्म, जुलाई में शुरू करेंगे काम अक्षय कुमार

    मनोरंजन

    फिल्मों के लिए सैफ अली खान ने बढ़ाई फीस, अब करेंगे 11 करोड़ रुपये चार्ज- रिपोर्ट बॉलीवुड समाचार
    पायल घोष को मिला बड़ा प्रोजेक्ट, निभाएंगी मधुबाला का किरदार बॉलीवुड समाचार
    शमिता शेट्टी को ऑफर हुई थी आमिर की 'लगान', इसलिए ठुकरा दी थी फिल्म बॉलीवुड समाचार
    इसमें न तो डर है और न ही कॉमेडी, अक्षय की 'लक्ष्मी' ने किया निराश अक्षय कुमार

    भारत रत्न

    पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी समेत 3 को भारत रत्न, 4 को पद्म विभूषण गौतम गंभीर
    जानिए कौन हैं संगीत के उस्ताद भूपेन हज़ारिका जिन्‍हें मरणोपरांत मिला भारत रत्‍न भारत की खबरें
    नागरिकता संशोधन विधेयक के विरोध में भूपेन हजारिका का परिवार, भारत रत्न स्वीकार करने से इनकार असम
    केजरीवाल से टकराव के बाद AAP विधायक अलका लांबा का ऐलान, 2020 में छोड़ देंगी पार्टी ट्विटर

    रिचा चड्डा

    'फुकरे 3' की कहानी में आया कोरोना वायरस, दर्शकों को एक खास संदेश देगी फिल्म बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025