NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / रिया का सुशांत की बहन पर आरोप, कहा- नशे में मुझे गलत तरीके से छुआ था
    अगली खबर
    रिया का सुशांत की बहन पर आरोप, कहा- नशे में मुझे गलत तरीके से छुआ था

    रिया का सुशांत की बहन पर आरोप, कहा- नशे में मुझे गलत तरीके से छुआ था

    लेखन भावना साहनी
    Aug 18, 2020
    07:13 pm

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले में अभिनेत्री और सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को मुख्य आरोपी के तौर पर देखा जा रहा है। अभिनेता के परिवार ने रिया पर कई हैरान करने वाले आरोप लगाए हैं।

    हालांकि, अब रिया ने सुशांत की बहन प्रियंका सिंह पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने एक बार उनके साथ छेड़खानी की थी। जिसकी वजह से सुशांत और उनके परिवार के बीच रिश्ते में तनाव आ गया था।

    आरोप

    पार्टी में लोगों के साथ अनुचित बर्ताव कर रही थीं प्रियंका- रिया

    रिया ने एक बयान जारी कर कहा कि रिश्ते की शुरुआत में जब वह सुशांत के घर गई तो वह अपनी बहन प्रियंका और जीजा सिद्धार्थ के साथ रहते थे।

    अप्रैल 2019 में रिया और प्रियंका साथ में एक पार्टी में गईं थी, जहां प्रियंका ने खूब शराब पी और वहां मौजूद लोगों के साथ अनुचित बर्ताव किया।

    इसके बाद रिया ने जानबूझकर उन्हें वहां से घर चलने के लिए कहा। बाद में भी प्रियंका ने शराब पीना जारी रखा।

    आरोप

    "अचानक प्रियंका छेड़छाड़ करने लगी"

    रिया के अनुसार घर लौटने पर वह सुशांत के कमरे में सोने चली गईं। इसके बाद अचानक प्रियंका, उनके साथ छेड़छाड़ करने लगीं।

    इस बर्ताव के बाद रिया ने उन्हें कमरे से जाने के लिए कहा, लेकिन जब वह नहीं गईं तो रिया ही सुशांत के घर से चली गईं। बाद में रिया ने सुशांत को यह बात बताई तो भाई-बहन के बहुत बहस हुई। तभी से सुशांत के परिवार के साथ रिया के रिश्ते भी बिगड़ गए।

    जानकारी

    परिवार ने नहीं किया रिया को सुशांत के अंतिम संस्कार में शामिल

    रिया के बयान के अनुसार वह सुशांत के अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हो सकती थीं, क्योंकि परिवार द्वारा अंतिम दर्शन के लिए बनाई गई लिस्ट में उनका नाम ही शामिल नहीं किया गया था।

    खारिज

    रिया ने सभी आरोपों को किया खारिज

    बता दें कि जुलाई में सुशांत के पिता केके सिंह ने रिया और उनके परिवार पर अभिनेता को प्यार के जाल में फंसाने और उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। वहीं, रिया ने खुद पर लगे सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

    उनका कहना है कि प्रवर्चन निदेशालय (ED) और CBI को उनके खिलाफ कोई ऐसा कुछ भी नहीं मिला है जिसकी वजह से उन पर शक किया जाए।

    वजह

    इसलिए रिया ने छोड़ा था सुशांत का घर

    दिसंबर 2019 से सुशांत के साथ रह रही रिया ने अभिनेता की मौत से केवल छह दिन पहले ही 8 जून को सुशांत का घर छोड़ दिया।

    रिया ने अपने बयान में कहा है कि उन्होंने ऐसा सुशांत के कहने पर किया था। क्योंकि उनकी बहन मीतू कुछ समय के लिए उनके पास रहने आ रही थी।

    सुशांत चाहते थे कि रिया उनकी बहन के आने से पहले ही अपने परिवार के साथ शिफ्ट हो जाए।

    पहला आरोप

    पहले भी प्रियंका पर निशाना साध चुकी हैं रिया

    बता दें कि रिया इससे पहले भी प्रियंका पर निशान साध चुकी हैं। उन्होंने कुछ समय पहले ही सुशांत के साथ हुई अपनी व्हाट्सऐप चैट का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया था। जिसमें सुशांत ने अपनी बहन प्रियंका को लेकर चिंता प्रकट की थी।

    उन्होंने इसमें प्रियंका को मैनिप्युलेटिव लिखा हुआ था। इसी चैट में सुशांत ने लिखा था कि उनको यकीन है कि उनकी बहन 'सिड भाई' को मैनिपुलेट कर रही है।

    याचिका

    रिया सुुप्रीम कोर्ट में दायर कर चुकी मामला ट्रांसफर करने की याचिका

    रिया ने कुछ समय पहले ही सुप्रीम कोर्ट में सुशांत मामला पटना से मुंबई ट्रांसफर करने की याचिका दायर की थी। उनका कहना है कि वह इस मामले में निष्पक्ष जांच के जरिए सच्चाई सामने लाना चाहती हैं।

    उन्होंने कहा कि बिहार पुलिस की जांच इस मामले में अवैध है, क्योंकि यह उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता।

    गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट जल्द ही इस बात पर फैसला सुनाएगा कि सुशांत मामले की जांच किसके हाथों में सौंपी जाएगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    सुशांत सिंह राजपूत
    रिया चक्रवर्ती

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    बॉलीवुड समाचार

    फेक फॉलोअर्स मामला: रैपर बादशाह की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई क्राइम ब्रांच ने की 9 घंटे पूछताछ दीपिका पादुकोण
    बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं आमिर खान के बड़े बेटे जुनैद! मनोरंजन
    बेहद खूबसूरत है कटरीना कैफ का घर, देखिए लग्जरी फ्लैट की इनसाइड तस्वीरें मनोरंजन
    पूर्व मिस वर्ल्ड इंडिया और अभिनेत्री नताशा सूरी हुई कोरोना वायरस संक्रमित मनोरंजन

    मनोरंजन

    यशराज फिल्म्स के साथ पर्दे पर वापसी कर रहे हैं शाहरुख खान, दिखाएंगे 'पठानी' अंदाज! दीपिका पादुकोण
    कोरोना काल में प्रभास के फैंस ने दिया जरूरतमंद लोगों का साथ, बांटी मेडिकल किट प्रभास
    सुशांत मामला: ED दफ्तर से निकलीं रिया चक्रवर्ती, 9 घंटे तक हुई पूछताछ बॉलीवुड समाचार
    सुशांत मामला: मुंबई DCP के संपर्क में थी रिया चक्रवर्ती, कॉल डिटेल्स में कई खुलासे बॉलीवुड समाचार

    सुशांत सिंह राजपूत

    सुशांत के पिता ने रिया के खिलाफ दर्ज करवाई FIR, आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप बॉलीवुड समाचार
    सुशांत का परिवार इसलिए नहीं कर रहा CBI जांच की मांग, बहन श्वेता ने खोला राज बॉलीवुड समाचार
    सुशांत के पिता की छह पन्नों की FIR, रिया चक्रवर्ती पर लगाए ये बड़े आरोप बॉलीवुड समाचार
    सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने के बाद अपने घर से गायब हैं रिया चक्रवर्ती! पटना

    रिया चक्रवर्ती

    सुब्रमण्यम स्वामी ने सुशांत की मौत को बताया मर्डर, शेयर किये 'सबूत' बॉलीवुड समाचार
    सुशांत सिंह आत्महत्या मामला: रिया चक्रवर्ती ने जारी किया वीडियो, कहा- न्याय मिलने का भरोसा पटना
    सुशांत के बॉडीगार्ड का दावा- अभिनेता के पैसों पर रिया और उनका परिवार करता था पार्टी बॉलीवुड समाचार
    डिप्रेशन और रिया चक्रवर्ती को लेकर सुशांत के पुराने कुक ने कही ये बड़ी बातें बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025