NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / रिया चक्रवर्ती ने तीन साल बाद की वापसी तो 'रोडीज' में यूं हुआ स्वागत
    रिया चक्रवर्ती ने तीन साल बाद की वापसी तो 'रोडीज' में यूं हुआ स्वागत
    मनोरंजन

    रिया चक्रवर्ती ने तीन साल बाद की वापसी तो 'रोडीज' में यूं हुआ स्वागत

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    April 15, 2023 | 07:15 pm 1 मिनट में पढ़ें
    रिया चक्रवर्ती ने तीन साल बाद की वापसी तो 'रोडीज' में यूं हुआ स्वागत
    रिया चक्रवर्ती का यूं हुआ स्वागत (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@ rhea_chakraborty)

    सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद हर तरफ से नफरतों का सामना करने वालीं रिया चक्रवर्ती पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। वह 'MTV रोडीज' के नए सीजन में गैंग लीडर के रूप में नजर आएंगी। 2 दिन पहले उन्होंने सेट से एक वीडियो शेयर किया था। अब उन्होंने एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमें 'रोडीज' के मंच पर लोग उनका जोरदार स्वागत करते दिख रहे हैं। गैंग लीडर प्रिंस नरूला ने भी उनकी तारीफ की।

    लोगों का सामना करने के लिए हिम्मत चाहिए- प्रिंस नरूला

    DNA इंडिया से बातचीत में प्रिंस नरूला ने कहा, "हर किसी का अपना नजरिया है, लेकिन इस तरह मंच पर आने और लोगों का सामना करने के लिए हिम्मत चाहिए। हमारे दर्शक समझदार हैं और वे उसे ही सपोर्ट करेंगे, जिसे वे चाहते हैं।" प्रिंस ने यह भी कहा कि अगर रिया अपनी बात कहता चाहती हैं, तो इसके लिए 'रोडीज' से बेहतर मंच नहीं हो सकता। यह युवाओं के पसंदीदा शो में से एक है।

    रिया को मिली प्यार की ताकत

    रिया ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह 'रोडीज' के मंच पर जाती दिखाई दे रही हैं। उनके मंच पर आते ही ऑडिटोरियम में मौजूद लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका स्वागत किया। उन्होंने उनका नाम पुकारकर उनका हौसला बढ़ाया। वहां मौजूद लड़कियों के उत्साह को देखते हुए रिया कहती हैं, "क्या बात हैं, ऐसी लड़कियां चाहिए मुझे मेरी गैंग में।" वीडियो के साथ रिया ने कैप्शन में लिखा, 'द पावर ऑफ लव (प्यार की ताकत)।'

    यूं हुआ रिया का स्वागत

    Instagram post

    A post shared by rhea_chakraborty on April 15, 2023 at 7:05 pm IST

    2003 में शुरू हुआ था 'रोडीज'

    जल्द ही 'MTV रोडीज' का नया सीजन शुरू होने जा रहा है। इसके ऑडिशन शुरू हो चुके हैं। इस शो को सोनू सूद होस्ट करेंगे। सोनू पिछले साल शो में शामिल हुए थे। नए सीजन में प्रिंस नरूला, गौतम गुलाटी और रिया चक्रवर्ती गैंग लीडर के रूप में नजर आएंगे। बता दें 'रोडीज' टीवी का सबसे लोकप्रिय एडवेंचर रिएलिटी शो में से एक है। इसकी शुरुआत 2003 में हुई थी। शो कई बदलावों के साथ लगातार जारी है।

    NCB ने रिया को किया था गिरफ्तार

    2020 में सुशांत सिंह राजपूत के कथित आत्महत्या के बाद उनकी गर्लफ्रेंड रिया पर कई तरह के आरोप लगे थे। मीडिया से लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें काफी बुरा-भला कहा गया। मामले की जांच में जब नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की एंट्री हुई तो रिया को गिरफ्तार भी किया गया। उन्हें करीब एक महीने बाद जमानत मिली थी। NCB के आरोप पत्र के मसौदे के अनुसार, रिया ने सुशांत को नशीली दवाओं के लिए उकसाया था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    रिया चक्रवर्ती
    MTV रोडीज
    सुशांत सिंह राजपूत
    टीवी शो

    रिया चक्रवर्ती

    रिया चक्रवर्ती ने शुरू की 'MTV रोडीज 19' की शूटिंग, बोलीं- समय कठिन था MTV रोडीज
    रिया चक्रवर्ती पर आपत्तिजनक ट्वीट करने के बाद सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने दी सफाई सुशांत सिंह राजपूत
    रिया चक्रवर्ती बनीं 'MTV रोडीज 19' में गैंग लीडर, बोलीं- क्या लगा था डर जाऊंगी  सोनू सूद
    सुशांत सिंह राजपूत मामले में नए दावे के बीच रिया चक्रवर्ती के पोस्ट ने खींचा ध्यान सुशांत सिंह राजपूत

    MTV रोडीज

    रघु राम ने इस वजह से छोड़ा था 'MTV रोडीज', कभी थे शो का चेहरा रघु राम
    MTV रोडीज 19 में प्रिंस नरूला होंगे गैंग लीडर, सामने आया टीजर प्रिंस नरुला
    #NewsBytesExclusive: हामिद बार्कजी ने जीता 'MTV स्पिलिट्सविला' का खिताब, बताई आगे की प्लानिंग MTV स्प्लिट्सविला
    मशहूर होने से पहले बैकस्टेज यह काम करती थीं नेहा धूपिया, जानें खास बातें सेलिब्रिटी गॉसिप

    सुशांत सिंह राजपूत

    सुशांत सिंह राजपूत को याद कर भावुक हुईं स्मृति ईरानी, बोलीं- उसे फोन करना चाहिए था स्मृति ईरानी
    जयंती विशेष: सुशांत सिंह राजपूत के पांच किरदार, जो कराते हैं उनकी मौजूदगी का अहसास बॉलीवुड समाचार
    अजय देवगन के भतीजे के साथ बॉलीवुड डेब्यू करेंगी रवीना टंडन की बेटी राशा- रिपोर्ट रवीना टंडन
    सुशांत सिंह राजपूत की जिस फ्लैट में हुई थी मौत, उसे ढाई साल बाद मिला किराएदार बॉलीवुड समाचार

    टीवी शो

    फिर बंद होगा 'द कपिल शर्मा शो'? जानिए इससे पहले कब-कब टीवी से गायब हुए कपिल द कपिल शर्मा शो
    जन्मदिन विशेष: मंदिरा बेदी का सफरनामा, अभिनय से स्पोर्ट्स एंकरिंग तक  मंदिरा बेदी
    धारावाहिक 'जुनूनियत' की शूटिंग के दौरान चोटिल हुए अभिनेता अंकित गुप्ता बिग बॉस 16
    'द कपिल शर्मा शो' में वापसी के लिए तैयार कृष्णा अभिषेक, मेकर्स संग चल रही बातचीत द कपिल शर्मा शो
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023