रिया चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया से बनाई दूरी, बताया क्यों लिया ब्रेक
अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती सोशल मीडिया से ब्रेक ले रही हैं। उन्होंने बताया कि लगातार स्क्रॉलिंग और ऑनलाइन हर पल जुड़े रहने का दबाव उन्हें भारी पड़ने लगा था। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि मैं हर पल को कैमरे में कैद करने की सोचे बिना बस उस पल में जीना मिस कर रही हूं।" इस ब्रेक से वो कुछ समय लेकर अपनी रफ्तार धीमी करना चाहती हैं और असली जिंदगी से फिर से जुड़ना चाहती हैं।
वेब सीरीज 'फैमिली बिजनेस' में नजर आने वाली हैं रिया
हालांकि, रिया ने ये नहीं बताया है कि वो सोशल मीडिया पर कब वापसी करेंगी, लेकिन इस ब्रेक के दौरान रिया अपने निजी अनुभवों पर ध्यान दे रही हैं। इसके अलावा वो नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'फैमिली बिजनेस' के साथ 7 साल बाद वापसी करने की तैयारी में हैं। इस सीरीज में उनके साथ अनिल कपूर और विजय वर्मा भी दिखाई देंगे। ये उनके लिए एक बड़ा कदम है, क्योंकि उन्होंने इस अंतराल को भावनात्मक रूप से काफी मुश्किल भरा दौर बताया था।