NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / गणतंत्र दिवस को खास बना देंगे देशभक्ति से लबरेज बॉलीवुड के ये गाने 
    अगली खबर
    गणतंत्र दिवस को खास बना देंगे देशभक्ति से लबरेज बॉलीवुड के ये गाने 
    इन देशभक्ति गीतों से गणतंत्र दिवस को बनाएं खास

    गणतंत्र दिवस को खास बना देंगे देशभक्ति से लबरेज बॉलीवुड के ये गाने 

    लेखन पलक
    Jan 26, 2024
    07:45 am

    क्या है खबर?

    26 जनवरी, 2024 को भारत 75वां गणतंत्र दिवस मनाएगा। यह पूरे देश में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है।

    गाने हमेशा ही जश्न को दोगुना कर देते हैं और बॉलीवुड में देशभक्ति की फिल्मों के साथ ही कई गीत भी बनाए गए है, जो हमारे दिल-ओ-दिमाग में देशभक्ति की भावना जगाते हैं।

    हम गणतंत्र दिवस, 2024 मनाने के लिए तैयार हैं।

    चलिए आपको उन देशभक्ति गीतों के बारे में बताते हैं, जो हमारे राष्ट्रीय गौरव को दर्शाते हैं।

    #1 और #2

    'वन्दे मातरम' और 'मां तुझे सलाम' 

    स्वर कोकिला लता मंगेशकर की आवाज में 'वंदे मातरम' गीत हमारे देश के लिए उनकी भावपूर्ण श्रद्धांजलि जैसा है। इस गीत को बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने लिखा है। यह मशहूर गीत पीढ़ियों से हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत रहा है।

    एआर रहमान का देशभक्ति गीत 'मां तुझे सलाम' हमारे राष्ट्रीय गौरव को शानदार ढंग से दर्शाता है। इस गीत में एआर रहमान ने अपनी आवाज का ऐसा जादू चलाया है, जिसे सुनकर कानों में रस सा घुल जाता है।

    #3 और #4

    'ऐ वतन मेर वतन' और 'रंग दे बसंती चोला'

    आलिया भट्ट और विक्की कौशल अभिनीत फिल्म 'राजी' का गीत 'ऐ वतन मेरे वतन' भी हमारे देशवासियों के दिलों में बलिदानी सैनिकों के बलिदानों को खूबसूरती से दर्शाता है। इस गीत को आवाज अरिजीत सिंह ने दी है।

    साल 2002 में रिलीज हुई बॉबी देओल की फिल्म 'शहीद' का गीत 'रंग दे बसंती चोला' लोगों के दिलों में देश के प्रति प्रेम की भावना को जगाता है। इस गीत को उदित नारायण, वीर राजिंदर जैसे गायकों ने आवाज दी है।

    #5 और #6

    'दिल दिया है जान भी देंगे' और 'संदेशे आते हैं'

    'कर्मा' आज भी बेहतरीन देशभक्ति फिल्मों में गिनी जाती हैं। इसका गाना 'दिल दिया है जान भी देंगे ए वतन तेरे लिए' लोगों के जहन में आज भी ताजा है। इस गीत को मोहम्मद अजीज और कविता कृष्णमूर्ति ने अपनी सुरीली आवाज से सजाया है।

    उधर सोनू निगम और रूपकुमार राठौड़ की आवाज से सजा 'संदेशे आते हैं' सैनिकों और उनके परिवारों की भावनाओं की दर्दभरी पेशकश है। 'बॉर्डर' का यह गीत आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है।

    #7 और #8

    'ऐसा देस है मेरा' और 'प्रीत जहां की रीत सदा'

    शाहरुख खान और प्रीति जिंटा अभिनीत फिल्म 'वीर-जारा' का गाना 'ऐसा देस है मेरा' मातृभूमि के प्रति प्यार को खूबसूरती से दर्शाता है। उदित नारायण और लता की आवाज गाने में मौजूद प्यार को और भावुकता से भर देती हैं।

    फिल्म 'पूरब और पश्चिम' का गाना 'प्रीत जहां की रीत सदा' जितना पुराना होता जाता है, उतना ही प्रसिद्ध होता जाता है। मनोज कुमार के इस गाने में देश की खूबसूरती के बारे में बखूबी बताया गया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    आलिया भट्ट
    शाहरुख खान
    गणतंत्र दिवस

    ताज़ा खबरें

    करियर बदलने के दौरान पैसे बचाने के लिए किन बातों का रखें ध्यान? पर्सनल फाइनेंस
    डोनाल्ड ट्रंप ने फिर लिया भारत-पाकिस्तान युद्धविराम का श्रेय, जानिए क्या दिया बयान अमेरिका
    IPL 2025, एलिमिनेटर: GT बनाम MI मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ गुजरात टाइटंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग

    आलिया भट्ट

    आलिया भट्ट ने बताया क्यों बनीं निर्माता, 'जिगरा' पर भी कही दिल की बात करण जौहर
    'दोनों' से पहले इन फिल्मों से स्टारकिड जोड़ियों ने बॉलीवुड में रखा था कदम बॉलीवुड समाचार
    कैटरीना कैफ से कंगना रनौत तक, पर्दे पर स्टंट करती दिखेंगी ये अभिनेत्रियां कंगना रनौत
    आलिया भट्ट ने संजय लीला भंसाली से सीखी हिम्मत, बोलीं- शाहरुख खान ने सिखाया व्यवहार शाहरुख खान

    शाहरुख खान

    शाहरुख खान जल्द करेंगे अपनी 3 फिल्मों का ऐलान, 2024 भी होगा खास  आगामी फिल्में
    ऋतिक रोशन से सलमान खान तक, क्या आप जानते हैं अपने पसंदीदा सितारों की पहली कमाई? सलमान खान
    बॉक्स ऑफिस: 'डंकी' की कमाई भारत में 200 करोड़ रुपये के पार  डंकी फिल्म
    शाहरुख खान का सफरनामा पर्दे पर लाएगी आर्यन की पहली वेब सीरीज 'स्टारडम'? खुलेंगे कई राज आर्यन खान

    गणतंत्र दिवस

    गणतंत्र दिवस: ऊंट सवार महिला दस्ते से लेकर प्रचंड हेलीकॉप्टर तक परेड में क्या-क्या होगा खास? दिल्ली
    देश के नाम राष्ट्रपति मुर्मू का संबोधन, कहा- आत्मविश्वास से भरा राष्ट्र बन चुका भारत द्रौपदी मुर्मू
    पद्म पुरस्कार 2023 का ऐलान, मुलायम सिंह यादव और दिलीप महलानाबीस को मरणोपरांत पद्म विभूषण पद्म भूषण
    गणतंत्र दिवस: जानिए क्या है इस दिन को मनाने का कारण, महत्व और कुछ रोचक तथ्य दिल्ली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025