NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'डॉन' से 'आशिकी 2' तक, इन रीमेक और सीक्वल को मूल फिल्मों से मिला ज्यादा प्यार  
    अगली खबर
    'डॉन' से 'आशिकी 2' तक, इन रीमेक और सीक्वल को मूल फिल्मों से मिला ज्यादा प्यार  
    सूची में शामिल फिल्मों के नाम देख चौंक जाएंगे आप

    'डॉन' से 'आशिकी 2' तक, इन रीमेक और सीक्वल को मूल फिल्मों से मिला ज्यादा प्यार  

    लेखन पलक
    Mar 29, 2024
    04:39 pm

    क्या है खबर?

    पिछले कुछ सालों से बॉलीवुड में रीमेक और सीक्वल फिल्मों का दौर चल रहा है। हर साल कई फिल्में रिलीज होती हैं, जो किसी फिल्म पर आधारित होती है।

    रीमेक और सीक्वल होने के बावजूद ये फिल्में कास्ट और निर्देशन के कारण दर्शकों के दिलों को छू जाती हैं कि ये मूल फिल्मों से भी ज्यादा प्यार पाने में सफल रहती हैं।

    अगर आपके दिल में ऐसी फिल्मों के नाम जानने की उत्सुकता है तो चलिए आपको बताते हैं।

    #1

    'डॉन' फ्रेंचाइजी

    फरहान अख्तर निर्देशित और लिखित 'डॉन' और 'डॉन 2' को कौन भूल सकता है। फिल्म में मुख्य किरदार में शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा थे।

    फिल्म में अमिताभ बच्चन को नहीं बल्कि शाहरुख को 12 मुल्कों की पुलिस ढूंढती नजर आई थी। 'डॉन' का मूल संस्करण 1978 में रिलीज हुआ था, जिसमें अमिताभ और जीनत अमान थे।

    दर्शकों ने फ्रेंचाइजी में 'डॉन' के कारनामों को बहुत पसंद किया था और आप इस फ्रेंचाइजी को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

    #2

    'अग्नीपथ'

    साल 1990 में रिलीज हुई फिल्म 'अग्नीपथ' में अमिताभ से लेकर डैनी डेन्जोपा के अभिनय तक को सभी ने सराहा था। हालांकि, शुरुआत में लोगों को विजय दीनानाथ चौहान बने अमिताभ की आवाज समझ नहीं आई थी।

    2012 में निर्देशक करण मल्होत्रा ऋतिक रोशन, प्रियंका और संजय दत्त के साथ इसी नाम से फिल्म का रीमेक लाए, जिसने कमाल कर दिखाया था।

    फिल्म में ऋतिक से संजय तक के अभिनय को सराहना मिली थी।

    यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।

    #3

    'आशिकी 2'

    आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर अभिनती रोमांटिक फिल्म 'आशिकी 2' 2013 में रिलीज हुई थी। मोहित सूरी निर्देशित इस फिल्म को लोगों और समीक्षकों ने काफी पसंद किया था।

    फिल्म की कहानी, गाने और आदित्य-श्रद्धा की केमिस्ट्री तक सबकुछ आज भी लोगों के दिलों में बसा है।

    'आशिकी 2' साल 1990 में रिलीज हुई फिल्म 'आशिकी' की सीक्वल थी और इसने सफलता के मामले में उसे बहुत पीछे छोड़ दिया था।

    'आशिकी 2' अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है।

    #4

    'दृश्यम'

    अजय देवगन और तब्बू की साल 2015 में रिलीज हुई पिल्म 'दृश्यम' इसी नाम की मलयालम फिल्म की रीमेक थी।

    विजय सालगांवकर के रूप में अजय देवगन का किरदार लोगों के जेहन में आज भी जिंदा है। उन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों को कहानी के अंत तक बांधे रखा था। 'दृश्यम' आपको बोर नहीं होने देती है।

    इस फिल्म को मोहनलाल की मूल फिल्म से ज्यादा पसंद किया गया था।

    यह डिज्नी+ हॉटस्टार और वूट पर देखी जा सकती है।

    #5

    'भूल भुलैया 2'

    कार्तिक आर्यन अभिनीत 'भूल भुलैया 2' साल 2007 में रिलीज हुई 'भूल भुलैया' का सीक्वल है।

    'भूल भुलैया 2' में दर्शकों को पसंद आने के लिए सभी बातें मौजूद हैं। इसकी कॉमेडी और रहस्य को और ज्यादा मनोरंजक बनाने का काम कलाकारों के अभिनय ने किया।

    फिल्म दर्शकों का खूब प्यार मिला था और साल 2022 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल है।

    यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है।

    #6

    'कबीर सिंह'

    शाहिद कपूर की 'कबीर सिंह' तेलुगू फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' की रीमेक है, जिसकी कहानी से लेकर निर्देशक तक एक हैं।

    फिल्म में सिर्फ और सिर्फ कलाकारों और लोकेशन बदला गया है। फिल्म के मूल संस्करण तो साउथ में जितना प्यार मिला था उससे कई ज्यादा प्यार 'कबीर सिंह' को मिला है।

    फिल्म में शाहिद और कियारा आडवाणी के अभिनय को देख सबने तालियां बजाई थीं। 'कबीर सिंह' सुपरहिट रही थी।

    यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शाहिद कपूर
    अजय देवगन
    शाहरुख खान
    आदित्य रॉय कपूर

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: लीग मैचों के लिए उपलब्ध होंगे मुस्तफिजुर रहमान, DC के लिए अच्छी खबर IPL 2025
    अमेरिका से बाहर पैसे भेजने पर लगेगा 5 प्रतिशत टैक्स, लाखों भारतीयों पर क्या होगा असर? अमेरिका
    केरल की कंपनी का दावा, भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच 8.5 करोड़ साइबर हमले किए नाकाम साइबर हमला
    सऊदी अरब में खुला दुनिया का पहला AI डॉक्टर क्लीनिक, ऐसे होता है इलाज सऊदी अरब

    शाहिद कपूर

    बॉक्स ऑफिस: 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' पहले दिन कमा सकती है इतने करोड़ रुपये  कृति सैनन
    शाहिद कपूर और कृति सैनन की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' हुई ऑनलाइन लीक कृति सैनन
    'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' रिव्यू: नाम की तरह ही उलझी है शाहिद-कृति की फिल्म  कृति सैनन
    'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में नजर आईं जाह्नवी कपूर, फिल्म का आएगा दूसरा भाग? जाह्नवी कपूर

    अजय देवगन

    अजय देवगन की फिल्म 'शैतान' रिलीज के तुरंत बाद ऑनलाइन लीक, HD प्रिंट में उपलब्ध आर माधवन
    अजय देवगन और आर माधवन की 'शैतान' सिनेमाघरों के बाद इस OTT प्लेटफॉर्म पर देगी दस्तक  आर माधवन
    अजय देवगन की 'शैतान' पहले दिन कमा सकती है इतने करोड़ रुपये, सामने आए संभावित आंकड़े आर माधवन
    अजय देवगन से कंगना रनौत तक, भोलेनाथ की भक्ति में लीन रहते हैं ये बॉलीवुड सितारे कंगना रनौत

    शाहरुख खान

    यश की फिल्म 'टॉक्सिक' में मेहमान भूमिका निभा सकते हैं शाहरुख खान, बातचीत शुरू  आगामी फिल्में
    शाहरुख खान ने अपनी कंपनी रेड चिलीज के CEO गौरव वर्मा को दिखाया बाहर का रास्ता रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट
    शाहरुख खान की पत्नी गौरी ने खोला खुद का पहला रेस्तरां, अंदर से दिखता है ऐसा  गौरी खान
    करण जौहर बोले- शाहरुख और काजोल के बिना कभी नहीं बनती 'माय नेम इज खान' करण जौहर

    आदित्य रॉय कपूर

    फिल्म 'गुमराह' का ट्रेलर रिलीज, पुलिस को चकमा देते दिखे आदित्य रॉय कपूर फिल्म का ट्रेलर
    क्या शादी करने वाले हैं आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे? घरवालों से मिल गई मंजूरी अनन्या पांडे
    आदित्य-मृणाल की 'गुमराह' को मिला 'U/A' सर्टिफिकेट, इस दिन दर्शकों के बीच आएगी फिल्म मृणाल ठाकुर
    'गुमराह': मृणाल ठाकुर का खुलासा, पुलिस की भूमिका निभाने के लिए इन अभिनेत्रियों से हुईं प्रेरित  मृणाल ठाकुर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025