NewsBytes Hindi
    English
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित की 'जमाई राजा' का बनेगा रीमेक, हुई घोषणा
    मनोरंजन

    अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित की 'जमाई राजा' का बनेगा रीमेक, हुई घोषणा

    अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित की 'जमाई राजा' का बनेगा रीमेक, हुई घोषणा
    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Oct 20, 2022, 10:34 pm 1 मिनट में पढ़ें
    अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित की 'जमाई राजा' का बनेगा रीमेक, हुई घोषणा
    'जमाई राजा' का बनेगा रीमेक (तस्वीर: MX प्लेयर)

    1990 की सुपरहिट मसाला फिल्म 'जमाई राजा' 32 साल बाद फिर से दर्शकों का मनोरंजन करने जा रही है। बुधवार को फिल्म के 30 साल पूरे होने के मौके पर फिल्म के रीमेक की आधिकारिक घोषणा की गई है। इस फिल्म में अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित और हेमा मालिनी मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म में अनिल और हेमा के तकरार को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। दर्शकों को अब इस रीमेक की अन्य जानकारियों का इंतजार है।

    ऐसी थी 1990 की 'जमाई राजा'

    'जमाई राजा' 19 अक्टूबर, 1990 को रिलीज हुई थी। यह उस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल थी। फिल्म एक सास और दामाद के टकराव की कहानी थी। दर्शकों ने फिल्म में अनिल और माधुरी की जोड़ी को भी खूब पसन्द किया था। फिल्म का निर्देशन ए कोदनंदरामी रेड्डी ने किया था। यह तेलुगु फिल्म 'अट्टकु यमुडु अम्माईकी मोगुडू' की हिंदी रीमेक थी। अब इस फिल्म को यूट्यूब, अमेजन प्राइम वीडियो और MX प्लेयर पर देखा जा सकता है।

    रोमांटिक ड्रामा को ऐक्शन ड्रामा में बदला जाएगा

    फिल्म के 30 साल पूरे होने के मौके पर इसके रीमेक की घोषणा की गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शीमारू एंटरटेनमेंट, इंडियन मीडिया एंटरटेनमेंट (IMEN) के साथ मिलकर रीमेक के निर्माण करेगी। जहां पिछली बार यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी, वहीं चर्चा है कि इस बार फिल्म का स्क्रीनप्ले ऐक्शन ड्रामा के रूप में तैयार किया जाएगा। फिल्म के स्टारकास्ट के बारे में फिलहाल कोई घोषणा नहीं कि गई है।

    हमें ट्रेंड के साथ बदलते रहना होगा- शीमारू

    शीमारू एंटरटेनमेंट के CEO हीरेन गाड़ा ने अपने बयान में कहा, "हम देश का मनोरंजन करने के लिए नए-नए तरीके ढूंढने में अग्रणी हैं। इस इंडस्ट्री के ट्रेंड्स के साथ खुद को बदलते रहना जरूरी है। 'जमाई राजा के लिए IMEN के साथ हाथ मिलाना, नए दर्शकों को पुराने कंटेंट से रूबरू कराने की तरफ हमारा पहला कदम है। पुराने क्लासिक को नए तरीके से बनाने में उनका एक्सपर्टीज है।"

    आजकल इन प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं अनिल और माधुरी

    अनिल कपूर की आने वाली फिल्मों की बात करें तो वह हॉलीवुड सीरीज 'द नाइट मैनेजर' के हिंदी रीमेक में नजर आएंगे। इस सीरीज में उनके साथ आदित्य रॉय कपूर भी काम करेंगे। वह ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के साथ 'फाइटर' में काम कर रहे हैं। वह रणबीर कपूर के साथ 'एनिमल' में भी नजर आएंगे। माधुरी इन दिनों डांस रिएलिटी शो 'झलक दिखला जा' जज कर रही हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    अनिल कपूर
    माधुरी दीक्षित

    ताज़ा खबरें

    जोशीमठ में भू-धंसाव: 12 दिनों में 5.4 सेमी धंस चुकी है जमीन भूकंप
    मिस यूनिवर्स 2022 में भारत की नुमाइंदगी करने वाली दिविता राय कौन हैं? मिस यूनिवर्स
    फिल्म 'आई एम कलाम' के राइटर संजय चौहान का निधन, लिवर की बीमारी से थे पीड़ित बॉलीवुड समाचार
    अखरोट का तेल अपनी डाइट में करें शामिल, मिलेंगे ये 5 प्रमुख लाभ कैंसर

    बॉलीवुड समाचार

    सुनील शेट्टी मे क्यों छोड़ा फिल्में करना? खुद बताई वजह सुनील शेट्टी
    'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' हिट हुई, लेकिन हुआ था 15-20 करोड़ रुपये का नुकसान- करण जौहर करण जौहर
    बिग बॉस 16: एकता कपूर फिल्मों के लिए नए चेहरे की तलाश में करेंगी एंट्री एकता कपूर
    कियारा आडवाणी संग शादी की खबरों पर सिद्धार्थ मल्होत्रा बोले- मुझे किसी ने नहीं बुलाया कियारा आडवाणी

    अनिल कपूर

    अनिल और आदित्य की 'द नाइट मैनेजर' का फर्स्ट लुक जारी, इस OTT प्लेटफॉर्म पर आएगी आदित्य रॉय कपूर
    ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण की 'फाइटर' चर्चा में, जानिए फिल्म की खास बातें ऋतिक रोशन
    अनिल कपूर के जन्मदिन पर जानिए उनकी डाइट और वर्कआउट प्लान एक्सरसाइज
    जन्मदिन विशेष: फिल्मों से फिटनेस तक, वो खूबिया जो अनिल कपूर को बनाती हैं 'झक्कास' जन्मदिन विशेष

    माधुरी दीक्षित

    अलविदा 2022: बॉलीवुड के इन पांच सितारों ने इस साल OTT पर शुरू किया अपना सफर OTT प्लेटफॉर्म
    नेटफ्लिक्स पर 'RRR' और 'सूर्यवंशी' बनीं साल 2022 की ट्रेडिंग फिल्में RRR फिल्म
    'बेशरम रंग' से पहले बॉलीवुड के इन यादगार गानों को कोरियोग्राफ कर चुकी हैं वैभवी मर्चेंट दीपिका पादुकोण
    'हम आपके हैं कौन' देख थिएटर छोड़ भागने लगे थे दर्शक, सूरज बड़जात्या ने बताया किस्सा हम आपके हैं कौन

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023