'आवारापन 2' के पोस्टर पर लगा नकल का आरोप, 'होमलैंड' सीरीज से हो रही तुलना
क्या है खबर?
इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। नितिन कक्कड़ द्वारा निर्देशित और विशेष भट्ट के प्रोडक्शन में निर्मित यह 2007 में आई 'आवारापन' का सीक्वल है। फिलम को दर्शकों और समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। इस बीच फिल्म का पोस्टर चर्चा का विषय बन गया है। सोशल मीडिया यूजर इस पर नकल का आरोप लगा रहे हैं। आरोप है कि निर्माताओं ने अमेरिकी सीरीज 'होमलैंड' के पोस्टर का हिस्सा कॉपी किया है।
समानता
क्या 'होमलैंड' के पोस्टर को किया गया कॉपी?
रेडिट पर एक पोस्ट वायरल हो रही है जिसमें 'आवारापन 2' के पोस्टर को नकल बताया गया है।
पोस्ट में लिखा है, 'बॉलीवुड में कल्पनाशीलता की कमी तो मुझे पहले से ही देखने को मिलती है। लोकप्रिय फिल्मों से नकल करके उसे 'मौलिक' बताकर पेश करने की उनकी उत्सुकता मुझे बिल्कुल भी परेशान नहीं करती। मेरा सवाल यह है: क्या हममें रचनात्मकता की कमी है?क्या इन पोस्टर बनाने वालों को कलाकार होने का कोई गर्व नहीं है?'
फिल्म
वायरल पोस्ट पर लाेग भी दे रहे प्रतिक्रिया
एक यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'उस पोस्टर की इतनी बार नकल की गई है, हाहाहा। मैंने तुरंत सोचा, अरे, होमलैंड पोस्टर की एक और नकल।'
एक अन्य ने लिखा, 'नकल करना कोई नई बात नहीं है और यह दशकों से किया जा रहा है।'
बता दें, 'आवारापन 2' 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, जिसमें इमरान के साथ दिशा पाटनी मुख्य किरदार में हैं। वहीं, शबाना आजमी ने इसमें रहस्यमयी महिला का किरदार निभाया है।