'आवारापन 2' को किसी का डर नहीं, इमरान हाशमी ने फिल्म की रिलीज पर की पुष्टि
क्या है खबर?
इमरान हाशमी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'आवारापन 2' का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पिछले कुछ वक्त से सोशल मीडिया पर चर्चा थी कि फिल्म अपनी तय रिलीज तारीख (14 अगस्त) से टल सकती है, क्योंकि निर्माता उसी दिन रिलीज हो रही सनी देओल की 'बटवारा 1947' से टकराव नहीं चाहते। हालांकि, अब निर्माताओं ने इन अफवाहों को खारिज कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बॉक्स ऑफिस पर टकराव होने के बावजूद सीक्वल तय समय पर आएगी।
स्पष्टता
'आवारापन 2' की रिलीज में कोई बदलाव नहीं
इमरान ने अपने इंस्टाग्राम पर लाइव सेशन रखा जिसमें उन्होंने 'आवारापन 2' की रिलीज स्थगित होने की अटकलों पर प्रतिक्रिया दी और बताया कि फिल्म अपनी तय तारीख पर आएगी।
अभिनेता ने कहा, "आजकल सोशल मीडिया पर कुछ भी बोल दिया जाता है, और फिर वो वायरल हो जाता है। लेकिन हम 14 अगस्त को आ रहे हैं।"
निर्माता विशेष भट्ट ने भी उन खबरों का खंडन किया जिनमें फिल्म को सितंबर में रिलीज किए जाने की चर्चा थी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
#EmraanHashmi confirms that #Awarapan2 is not postponed ...trailer will release soon and #Awarapan part 1 will release after release of part 2.
— Movie_Reviews (@MovieReview_Hub) August 4, 2026
Awful release strategy and marketing, going by current trend...
It has killed all good buzz around movie #EmraanHashmi deserves… pic.twitter.com/fOKMUukIpz
टकराव
'बटवारा 1947' के साथ टक्कर पर कही ये बात
सनी की फिल्म 'बटवारा 1947' से टकराने पर भट्ट ने कहा, "हमें खुशी है कि हम दिग्गज सनी देओल के साथ सिनेमाघरों में आ रहे हैं। यह हमारी पहली हॉलिडे रिलीज है।"
ये भी बताया गया है कि 'आवारापन 2' का ट्रेलर 6 अगस्त को रिलीज किया जाएगा, जिसके जरिए इमरान अपने किरदार 'शिवम पंडित' के रूप में वापसी करेंगे।
सीक्वल में उनके साथ दिशा पाटनी नजर आएंगी। दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी भी इसका हिस्सा हैं।