Loading...
रणबीर कपूर के साथ कैसा है रवि दुबे का रिश्ता? बोले- वो बड़े भाई जैसे हैं
'रामायण' में रणबीर कपूर के साथ काम कर खुश हैं रवि दुबे

रणबीर कपूर के साथ कैसा है रवि दुबे का रिश्ता? बोले- वो बड़े भाई जैसे हैं

Nov 20, 2026
06:11 pm

क्या है खबर?

अभिनेता रवि दुबे इन दिनों फिल्म 'रामायण' को मिल रही तारीफों और दर्शकों के प्यार से खुश हैं। फिल्म में उनके अभिनय को खूब सराहा जा रहा है। इसके साथ ही रणबीर कपूर के साथ उनकी पर्दे पर दिखने वाली जोड़ी और आपसी तालमेल भी दर्शकों को पसंद आ रहा है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रवि ने रणबीर के साथ काम करने का अनुभव साझा किया और बताया कि वह उन्हें बड़े भाई की तरह मानते हैं।

अनुभव

रवि ने साझा किया रणबीर के साथ काम करने का अपना अनुभव

रवि से पूछा गया कि क्या उनकी दोस्ती बड़े पर्दे पर भी नजर आती है, तो उन्होंने कहा, "रणबीर के साथ काम करने से पहले से ही, मैं उन्हें आज के दौर का सबसे बेहतरीन और बारीकी से काम करने वाला अभिनेता मानता था। मैंने उनके काम के प्रति समर्पण और अनुशासन के बारे में सुन रखा था। फिर मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला और मैंने खुद देखा कि वह हर दिन किस तरह काम करते हैं।"

खुलासा

रणबीर को बड़े भाई की तरह मानते हैं रवि

रवि ने आगे रणबीर की तारीफ करते हुए कहा, "मैं उन्हें अपनी जिंदगी में एक बड़े भाई की तरह मानता हूं। हमारे बीच जो सहजता थी, वह एक-दूसरे के प्रति सच्चे सम्मान से आई थी। कैमरे के पीछे भी हमारे रिश्ते में एक ईमानदारी थी और मुझे उम्मीद है कि जब लोगों ने श्री राम और श्री लक्ष्मण को एक साथ देखा होगा, तो उन्हें भी कुछ ऐसा ही महसूस हुआ होगा।"

ADVERTISEMENT

फिल्म

कब आगे फिल्म 'रामायण' का दूसरा भाग?

रवि ने आगे एक अभिनेता के तौर पर अपने सफर से वह क्या चाहते हैं, इस बारे में बात करते हुए कहा कि वह बस चुपचाप अपना काम करते रहना चाहते हैं।

फिल्म 'रामायण' में रणबीर भगवान राम के रूप में, साई सीता के रूप में, रवि लक्ष्मण के रूप में और यश रावण के रूप में नजर आएंगे।

इसका पहला भाग 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुआ, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2028 में रिलीज होने वाला है।

ADVERTISEMENT