'इरुमुडी' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा बड़ा इतिहास, क्या 200 करोड़ का आंकड़ा भी होगा पार?
रवि तेजा की फिल्म 'इरुमुडी' बॉक्स ऑफिस पर तीसरे वीकेंड में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद अब 200 करोड़ रुपये के आंकड़े के बेहद करीब पहुंच गई है।
रविवार को फिल्म ने 8.5 करोड़ रुपये की कमाई की, जो शनिवार के मुकाबले 40 फीसदी ज्यादा रहा। इसके साथ ही फिल्म की कुल 17 दिनों की कमाई 196 करोड़ रुपये हो गई है।
हाल ही में कुछ फ्लॉप फिल्में देने के बाद, रवि तेजा के लिए यह फिल्म किसी शानदार वापसी से कम नहीं है।
'इरुमुडी' ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में कमाए इतने करोड़
'इरुमुडी' ने अकेले आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में ही 176.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसमें निजाम इलाके से 83 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई शामिल है।
अगर यह फिल्म इस क्षेत्र में भी 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेती है, तो यह उन गिनी-चुनी 7 फिल्मों में शामिल हो जाएगी जिन्होंने ऐसा कमाल दिखाया है।
खास बात यह है कि फिल्म ने टिकट की कीमतें बढ़ाए बिना यह उपलब्धि हासिल की है।