कुणाल खेमू के शो 'अलायंस' में दिखेगी पिता-बेटी की जोड़ी, आखिर कौन होंगे वो?
क्या है खबर?
कुणाल खेमू ने अपनी नई रियलिटी सीरीज 'अलायंस' का ऐलान जब से किया है, लोगों का उत्साह चरम पर है। इसमें 16 प्रतियोगी हिस्सा लेंगे जिनके नामों को लेकर सोशल मीडिया पर अटकलों की बाढ़ आ गई है। हालिया अपडेट में पता चला है कि सीरीज में एक मशहूर पिता अपनी बेटी के साथ शामिल होने वाला है। यही नहीं, कुछ और सितारों के नाम भी सामने आ रहे हैं, जो शो में अपनी उपस्थिति दर्ज कर सकते हैं।
खुलासा
16 प्रतियोगियों में शामिल होगी पिता-बेटी की जोड़ी
इंडिया टुडे के मुताबिक, अभिनेता और राजनेता रवि किशन 'अलायंस' में आने के लिए तैयार हैं। यूं तो उन्हें 'बिग बॉस' के पहले सीजन में देखा गया था, लेकिन इस शो में उनकी उपस्थिति ज्यादा खास होगी क्योंकि वह अपनी बेटी रीवा किशन के साथ मैदान में उतरेंगे। सूत्र ने कहा कि पिता-बेटी के बीच गहरा रिश्ता है। वह लंबे समय से पेशेवर तौर पर साथ काम करना चाहते थे। दोनों इस चुनौती का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हैं।
शो
इस OTT पर दस्तक देगा 'अलायंस'
'अलायंस' का प्रीमियर 26 जून से अमेजन प्राइम वीडियो पर होगा। एपिसोड हर रोज दोपहर 12 बजे स्ट्रीम किए जाएंगे। खबरों के मुताबिक, शो के 16 प्रतियाेगियों में शामिल रवि और उनकी बेटी रीवा के अलावा, कुशाल टंडन और डेजी शाह का नाम भी चर्चा में है। बताया जा रहा है कि उन्हें प्रतियोगियों के रूप में अंतिम रूप दे दिया गया है। कुणाल का यह शो मुख्य रूप से रणनीति, आपसी गठबंधन, भरोसे और धोखे पर आधारित होगा।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
bharosa rakho, Alliances ki game is going to keep you hooked 👀🔥#AllianceOnPrime, New Show, June 26 pic.twitter.com/rwvNjFaTiv
— prime video IN (@PrimeVideoIN) June 16, 2026