कुणाल खेमू लेकर आए नई रियलिटी सीरीज 'अलायंस', जानिए कब-कहां होगा प्रीमियर
क्या है खबर?
बॉलीवुड अभिनेता से निर्देशक बन चुके कुणाल खेमू अब होस्ट की कमान संभालने के लिए तैयार हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी पहली रियलिटी सीरीज 'अलायंस' का ऐलान पोस्टर के साथ कर दिया है। यह 'बिग ब्रदर' और 'द वॉयस' जैसे रियलिटी शो के निर्माता जॉन डी मोल के मशहूर डच शो का पहला अंतरराष्ट्रीय अनुकूलन है, जिसे भारत में बनिजय एशिया द्वारा निर्मित किया गया है। निर्माताओं ने रियलिटी सीरीज की रिलीज तारीख और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म भी बताया है।
थीम
16 प्रतियाेगियों के साथ खेला जाएगा गेम
पोस्टर में कुणाल को 16 प्रतियोगियों की परछाईं के साथ देखा जा सकता है। कैप्शन में लिखा है, 'भरोसा रखो, 'अलायंस' का खेल आपको बांधकर रखेगा। 26 जून से अमेजन प्राइम वीडियो पर।' सीरीज के एपिसोड हर रोज दोपहर 12 बजे से स्ट्रीम कर दिए जाएंगे। बताया जा रहा है कि शो में 16 प्रतियोगी जोड़ियों के साथ हिस्सा लेंगे। गेम में टिके रहने के लिए उन्हें रणनीतिक गठबंधन बनाने और तोड़ने होंगे। अंत में कोई एक विजेता घोषित होगा।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
bharosa rakho, Alliances ki game is going to keep you hooked 👀🔥#AllianceOnPrime, New Show, June 26 pic.twitter.com/rwvNjFaTiv
— prime video IN (@PrimeVideoIN) June 16, 2026