NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / रवि किशन से मोनालिसा तक, 'बिग बॉस' में नजर आ चुके हैं ये भोजपुरी सितारे
    अगली खबर
    रवि किशन से मोनालिसा तक, 'बिग बॉस' में नजर आ चुके हैं ये भोजपुरी सितारे
    'बिग बॉस' में नजर आ चुके हैं ये भोजपुरी सितारे

    रवि किशन से मोनालिसा तक, 'बिग बॉस' में नजर आ चुके हैं ये भोजपुरी सितारे

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Sep 25, 2022
    11:25 pm

    क्या है खबर?

    दर्शकों में एक बार फिर 'बिग बॉस' का खुमार देखने को मिल रहा है। मेकर्स ने घोषणा की है कि 'बिग बॉस 16' का प्रसारण 1 अक्टूबर से टीवी पर शुरू होगा।

    बाकी सीजन की तरह इस सीजन को भी अभिनेता सलमान खान होस्ट करेंगे। हर एक साल की तरह इस साल भी शो में कई सेलेब्स शिरकत करेंगे।

    आइए उन भोजपुरी सितारों पर गौर फरमाते हैं, जो 'बिग बॉस' में बतौर प्रतिभागी नजर आ चुके हैं।

    #1

    संभावना सेठ

    संभावना सेठ भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री हैं। छोटे पर्दे पर उनकी लोकप्रियता तब बढ़ी, जब उन्होंने 'बिग बॉस 2' में बतौर प्रतिभागी भाग लिया।

    वह शो में रोमांस और हाई वोल्टेज ड्रामा क्रिएट करने में कामयाब रही थीं। राजा चौधरी के साथ उनके रोमांस ने सभी का ध्यान खींचा था।

    अच्छा गेम खेलने के बावजूद संभावना शो का खिताब नहीं जीत पाई थीं। इसमें कोई दो राय नहीं है कि इस शो ने उन्हें अच्छी लाइम लाइट दी।

    #2

    मोनालिसा

    खूबसूरती के मामले में अदाकारा मोनालिसा बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं। अपने ग्लैमर्स अवतार के कारण वह लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं।

    भोजपुरी जगत में काफी नाम कमाने के बाद उन्होंने 'बिग बॉस 10' में एंट्री की थी।

    खास बात यह है कि इस शो में ही उन्हें अपने जीवन का हमसफर मिला। मोनालिसा ने इस शो में ही अपने बॉयफ्रेंड विक्रांत सिंह के साथ शादी रचाई थी।

    #3

    खेसारी लाल यादव

    वर्तमान में खेसारी लाल यादव को भोजपुरी सिनेमा का सुपरस्टार माना जाता है। एक्टिंग से लेकर गायिकी में उन्होंने दर्शकों को अपना मुरीद बनाया है।

    वह 'बिग बॉस 13' में नजर आए थे। शो में अपने अंदाज से उन्होंने अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग बनाई थी। इस शो में उन्होंने अपने ठेठ और देसी अंदाज से अच्छे रिव्यूज हासिल किए थे।

    खेसारी ने लोगों को भोजपुरी सिनेमा और गायिकी के बारे में कई दिलचस्प बातें बताई थीं।

    #4

    रवि किशन

    रवि किशन अपने अनोखे अंदाज के लिए जाने जाते हैं। फिल्मी करियर के अलावा उन्होंने राजनीति में भी अपनी धाक जमाई है।

    वह भाजपा के कद्दावर नेता हैं और वर्तमान में उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से सांसद हैं।

    कई बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुके रवि ने 'बिग बॉस' के पहले सीजन में एंट्री मारी थी। अच्छा गेम खेलते हुए वह शो के फिनाले तक पहुंचे थे, लेकिन 'बिग बॉस' की ट्रॉफी नहीं जीत पाए।

    #5

    मनोज तिवारी

    भोजपुरी अभिनेता से राजनेता बने मनोज तिवारी के लाखों चाहने वाले हैं।

    'बिग बॉस 4' में शामिल होकर मनोज ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। खासकर डॉली बिंद्रा के साथ उनकी लड़ाई को फैंस आज भी याद करते हैं।

    इस शो में शामिल होने के बाद टेलीविजन जगत में उन्होंने अपनी मजबूत पहचान बनाई।

    मनोज वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से सांसद हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मनोज तिवारी
    बिग बॉस
    भोजपुरी सिनेमा
    रवि किशन

    ताज़ा खबरें

    पाकिस्तान ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद अमृतसर के स्वर्ण मंदिर को बनाया था निशाना पाकिस्तान समाचार
    होंडा रेबेल 500 क्रूजर मोटरसाइकिल भारत में लॉन्च, जानिए फीचर और कीमत  होंडा
    ऐपल 2026 में लॉन्च करेगी कैमरा से लैस एयरपॉड्स, जानिए क्या होगा फायदा  ऐपल
    हरियाणा के नूंह से एक और पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार, चैट से हुआ खुलासा हरियाणा

    मनोज तिवारी

    AAP ने भाजपा नेता मनोज तिवारी से मांगा चंदा, बड़ी दिलचस्प है पीछे की कहानी आम आदमी पार्टी समाचार
    स्वास्तिक विवाद में AAP की सफाई, हिंदू और नाजी प्रतीकों में फर्क समझे भाजपा आम आदमी पार्टी समाचार
    लोकसभा चुनाव: भाजपा के गौतम गंभीर दिल्ली में सबसे अमीर उम्मीदवार, जानिये कितनी है संपत्ति दिल्ली
    टिकट न मिलने से नाराज भाजपा सांसद उदित राज कांग्रेस में हुए शामिल दिल्ली

    बिग बॉस

    'बिग बॉस' में कई प्रतिभागियों को अक्सर कंफेशन रूम में बुलाया जाता है- डोनल बिष्ट टीवी जगत की खबरें
    जैस्मीन भसीन और मोहसिन खान ने एक म्यूजिक वीडियो के लिए मिलाया हाथ बॉलीवुड समाचार
    सलमान खान के शो 'बिग बॉस 15' से बाहर हुईं मीशा अय्यर बॉलीवुड समाचार
    माइशा अय्यर के बाद सलमान के शो 'बिग बॉस 15' से बेघर हुए ईशान सहगल टीवी शो

    भोजपुरी सिनेमा

    भोजपुरी अदाकारा अनुपमा पाठक ने की आत्महत्या, पहले फेसबुक पर अपलोड की वीडियो बॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड के पांच सुपरस्टार, जिन्होंने भोजपुरी फिल्मों में काम किया बॉलीवुड समाचार
    भोजपुरी फिल्मों से करियर शुरू करने वाले इन सुपरस्टार्स ने बॉलीवुड में भी रखा कदम बॉलीवुड समाचार
    ये हैं सबसे सफल और बेहतरीन भोजपुरी फिल्में, एक बार जरुर देखें मनोज तिवारी

    रवि किशन

    क्या आप जानते हैं? हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर मैन' में अपनी आवाज दे चुके हैं रवि किशन भोजपुरी सिनेमा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025