'कॉफी विद करण' में पहली बार रवि किशन, अक्षय कुमार के साथ जमी जोड़ी; वीडियो वायरल
क्या है खबर?
करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' के 9वें सीजन के अगले मेहमान बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और अभिनेता व राजनेता रवि किशन होने वाले हैं। जाहिर है कि ये एपिसोड मस्ती भरा और मजाकिया होने वाला है। इस एपिसोड के प्रोमो में खुलासा हुआ कि रवि को शो पर बुलाने का सुझाव अक्षय ने ही दिया था। इसके दौरान रवि ने अक्षय को अपना मीम वाला वायरल डांस स्टेप भी सिखाया।
एपिसोड
दोनों की जोड़ी ने एपिसोड में झोंकी जान
करण ने प्रोमो साझा करते हुए लिखा, 'जब अक्षय ने इस जोड़ी का सुझाव दिया तो मुझे पता था कि बहुत मजा आने वाला है। हालांकि, इतने ज्यादा मनोरंजन के लिए तो मैं भी तैयार नहीं था!"
जहां एक ओर रवि के जवाबों ने समा बांधा, वहीं अक्षय के खास अंदाज ने हंसी का तड़का लगाया। रवि के बारे में अक्षय ने कहा, "मैं उनके मजाकिया अंदाज के बारे में जानता हूं, लेकिन वह असल में बहुत भावुक इंसान हैं।"
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें मजेदार प्रोमो
This is a TOTAL SURPRISE! 🔥🎉#AkshayKumar x #RaviKishan to be on the couch of #KoffeeWithKaran S9
— Bollywood Talkies (@bolly_talkies) November 21, 2026
This will be very entertaining 🔥✅ pic.twitter.com/caTTAaJYql