NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / बॉलीवुड की 'मस्त मस्त गर्ल' रवीना टंडन के बारे में ये बातें नहीं जानते होंगे आप
    अगली खबर
    बॉलीवुड की 'मस्त मस्त गर्ल' रवीना टंडन के बारे में ये बातें नहीं जानते होंगे आप
    अभिनेत्री रवीना टंडन

    बॉलीवुड की 'मस्त मस्त गर्ल' रवीना टंडन के बारे में ये बातें नहीं जानते होंगे आप

    लेखन नेहा शर्मा
    Oct 26, 2021
    01:04 pm

    क्या है खबर?

    जब भी 'अंखियों से गोली मारे', 'तू चीज बड़ी है मस्त मस्त' या 'टिप टिप बरसा पानी' जैसे गानों का जिक्र होता है तो रवीना टंडन की यादें ताजा हो जाती हैं। उनकी गिनती 90 के दशक की दिग्गज अभिनेत्रियों में होती है।

    उनसे जुड़ीं कई ऐसी बातें हैं, जिनसे शायद ही आप वाकिफ हों। 26 अक्टूबर को रवीना अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं।

    आइए इस मौके पर जानते हैं 'मस्त मस्त गर्ल' से जुड़ीं कुछ अनसुनी बातें।

    #1

    क्या है रवीना नाम के पीछे की कहानी?

    रवीना का नाम किसने रखा और उनका यह नाम कैसे पड़ा, इसके पीछे की कहानी बहुत कम लोगों को पता है।

    बता दें कि रवीना के पिता रवि और मां वीना ने अपना नाम मिलाकर बेटी का नाम रवीना रखा था।

    शायद ही आप यह जानते होंगे कि रवीना को प्यार से सब 'मुनमुन' बुलाते हैं और यह नाम उन्हें उनके मामा ने दिया था।

    बता दें कि रवीना के मामा बॉलीवुड के नामी अभिनेता मैकमोहन थे।

    #2

    मॉडलिंग में करियर बनाना चाहती थीं रवीना

    रवीना ने कभी हीरोइन बनने की नहीं सोची थी। जब वह कॉलेज में थीं, तभी से उन्हें मॉडलिंग के ऑफर मिलने लगे थे।

    मॉडलिंग में करियर बनाने के लिए उन्होंने कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी।

    एक दिन रवीना बांद्रा स्टूडियो में थीं। सलमान उस वक्त फिल्म 'पत्थर के फूल' के लिए नई लड़की तलाश कर रहे थे। सलमान ने रवीना को देखते ही उन्हें फिल्म में ले लिया और यहीं से उनका फिल्मी सफर शुरू हुआ।

    #3

    एक घटना ने बदल दी रवीना की जिंदगी

    अक्षय कुमार से सगाई टूटने के बाद रवीना रात-रात भर सो नहीं पाती थीं। यह बात उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में बताई थी। इसी दौरान एक घटना ने उनकी जिंदगी बदल दी।

    रवीना के मुताबिक, वह परेशान होकर अपनी गाड़ी से जा रही थीं कि रास्ते में उन्होंने कई गरीब लोगों को जीवन के लिए संघर्ष करते देखा, जिनके पास साधनों का अभाव था, लेकिन जी रहे थे। बस इसी बात ने रवीना को भी जीने के लिए प्रेरित किया।

    #4

    इन दो अभिनेताओं पर रहा रवीना का क्रश

    रवीना का क्रश ऋषि कपूर पर था। वह उन्हें बहुत पसंद करती थीं। फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' के प्रमोशन के दौरान रवीना ने कहा कि उन्हें रणबीर को देखते ही ऋषि की याद आ जाती है।

    बचपन में रवीना, संजय दत्त पर जान छिड़कती थीं। उनके कमरे की दीवारें संजय के पोस्टर से भरी हुई थीं।

    एक इंटरव्यू में रवीना ने कहा था कि जब वह संजय संग काम करने लगीं तो उनका खुली आंखों में देखा सपना पूरा हो गया।

    #5

    अजय देवगन के कॉलेज में पढ़ी हैं रवीना

    रवीना और अजय देवगन एक ही कॉलेज में पढ़ते थे। रवीना ने बताया था कि उन्हें बड़ा दुख हुआ, जब अजय ने उन्हें पहचानने से मना कर दिया।

    एक समय अजय और रवीना के अफेयर के चर्चे भी खूब हुए।

    रवीना का कहना था कि अजय उन्हें लव लेटर लिखते थे, जिस पर अजय ने कहा था कि रवीना को पागलों के डॉक्टर की जरूरत है। ना वो कभी उनकी दोस्त थीं और ना ही उन्होंने कभी उनसे प्यार किया।

    #6

    ..जब पाकिस्तानी फौजियों ने शहीदों के शव के बदले की रवीना की मांग

    रवीना ने भारतीयों के साथ पाकिस्तानियों को भी ऐसा दीवाना बनाया कि वे भारतीय जवानों के शव के बदले रवीना की मांग करने लगे।

    1999 में हुए कारगिल युद्ध में कई भारतीय सैनिक शहीद हुए थे। जब भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान के फौजियों से उनके शवों की मांग की तो जवाब मिला, रवीन टंडन और माधुरी दीक्षित को भेज दो, हम शव दे देंगे।

    पाकिस्तानी फौजियों की ये मांग बचकानी जरूर थी, लेकिन यह रवीना की लोकप्रियता का नमूना था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    जन्मदिन विशेष
    रवीना टंडन

    ताज़ा खबरें

    अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को कैसे रखें हमेशा सुरक्षित?  इंस्टाग्राम
    देश के नाम संबोधन में बोले प्रधानमंत्री मोदी- भारत ने पाकिस्तान के सीने पर वार किया नरेंद्र मोदी
    UPI हुआ डाउन, यूजर्स को भुगतान करने में हो रही दिक्कत UPI
    भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच माहिरा-मावरा और फवाद खान पर गाज, फिल्म के पोस्टर से हटाए गए  फवाद खान

    बॉलीवुड समाचार

    पुलवामा हमले पर आधारित वेब सीरीज का निर्देशन करेंगे फिल्ममेकर ओनिर मनोरंजन
    करीना कपूर ने थ्रिलर फिल्म के लिए सुजॉय घोष के साथ मिलाया हाथ मनोरंजन
    रितेश देशमुख और फरदीन खान अभिनीत फिल्म 'विस्फोट' की शूटिंग शुरू मनोरंजन
    राजपाल यादव और श्रेयस तलपड़े फिल्म 'मन्नू और मुन्नी की शादी' में आएंगे नजर मनोरंजन

    जन्मदिन विशेष

    #BirthdaySpecial: राज कपूर से जुड़ी कुछ बातें, जिन्हें कम ही लोग जानते होंगे सेलिब्रिटी गॉसिप
    साल के पहले दिन विद्या बालन समेत ये बॉलीवुड सितारे मना रहे अपना जन्मदिन बॉलीवुड समाचार
    #BirthdaySpecial: जानिये वो 5 कारण, जिनकी वजह से बॉलीवुड पर राज कर रही हैं दीपिका पादुकोण सेलिब्रिटी गॉसिप
    #BirthdaySpecial: इन पांच फिल्मों के किरदार, ऋतिक रोशन को बनाते हैं सुपरस्टार सेलिब्रिटी गॉसिप

    रवीना टंडन

    करिश्मा कपूर के बाद अब यह अभिनेत्री करने जा रहीं डिजिटल डेब्यू! अक्षय कुमार
    दूसरी बार नानी बनने जा रहीं रवीना टंडन, देखिए बेटी छाया के बेबी शॉवर की तस्वीरें बॉलीवुड समाचार
    रवीना का खुलासा, 'अंदाज अपना अपना' के सेट पर आमिर-सलमान नहीं करते थे बात बॉलीवुड समाचार
    रवीना टंडन ने किया बॉलीवुड के 'काले सच' का खुलासा, कही ये बातें नेपोटिज्म
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025