रवीना टंडन ने एयरपोर्ट से बचाई जान, 'भैरव' को कुछ ही घंटों में मिल गया नया परिवार
अभिनेत्री रवीना टंडन ने एक बार फिर बड़ा दिल दिखाया है। हाल ही में उन्हें एयरपोर्ट पर एक डरा हुआ आवारा पिल्ला मिला। रवीना ने तुरंत उसकी मदद की और उसे अपने साथ ले जाकर डॉक्टर से उसका पूरा चेकअप करवाया। पिल्ले को बीमारियों से बचाने के लिए उन्होंने उसे जरूरी टीके भी लगवाए। रवीना ने सोशल मीडिया पर इस प्यारे पिल्ले की तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने उसका नाम 'भैरव' रखा है। रवीना के इस काम ने उनके फैंस का दिल जीत लिया है।
'भैरव' को मिला नया आशियाना
सबसे अच्छी बात ये रही कि भैरव को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा और उसे जल्द ही एक नया घर मिल गया। नई दिल्ली के कुछ नेक दिल लोगों ने उसे गोद ले लिया।
इस पर रवीना टंडन ने कृष्णप्रिया जी और भैरव की मदद करने वाले सभी लोगों का दिल से शुक्रिया अदा किया। उन्होंने इस दिन को बहुत खास और सार्थक बताया। ये घटना एक खूबसूरत मिसाल है कि जब लोग बेजुबान और जरूरतमंद जानवरों के लिए मिलकर आगे आते हैं तो कितनी अच्छी चीजें हो सकती हैं।