LOADING...
रतन टाटा के निधन पर गमगीन हुआ बॉलीवुड, सलमान खान समेत सितारों ने यूं दी श्रद्धांजलि
रतन टाटा के निधन पर क्या बोले बॉलीवुड सितारे?

रतन टाटा के निधन पर गमगीन हुआ बॉलीवुड, सलमान खान समेत सितारों ने यूं दी श्रद्धांजलि

Oct 10, 2024
10:08 am

क्या है खबर?

मशहूर उद्योगपति रतन टाटा का 86 की उम्र में निधन नहो गया। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। उनके निधन से हर कोई गमगीन है। बॉलीवुड में भी मातम पसर गया है। सलमान खान से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक फिल्मी दुनिया से जुड़े कई सितारों ने उनके निधन पर शो व्यक्त किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। उधर इस दुखद खबर के बाद अजय देवगन ने भी अपना एक खास कार्यक्रम रद्द कर दिया है।

दुखद

आपकी बहुत याद आएगी सर- प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, 'आपने अपनी दयालुता के माध्यम से लाखों लोगों के दिलों में खास जगह बनाई। आप आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करने वाले एकमात्र महान व्यक्ति होंगे। आपने हमारे देश के लिए जो कुछ भी किया, उसके लिए आपके जुनून और समर्पण के लिए धन्यवाद। आप हम सभी के लिए प्रेरणा रहे हैं और आप की बहुत याद आने वाली है सर।' उधर सलमान लिखते हैं, 'श्री रतन टाटा के निधन से बहुत दुख हुआ।'

श्रद्धांजलि

अनुष्का ने लिखा- आपने  बहुत से लोगों को जीना सिखाया

अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'रतन टाटा जी के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। उन्होंने अपने हर काम में ईमानदारी, शालीनता और गरिमा को बनाए रखा। वह भारत के रत्न थे। RIP सर, आपने बहुत से लोगों को जीना सिखाया है।' संजय दत्त लिखते हैं, 'भारत ने एक महान इंसान को खो दिया है। वह ईमानदारी और करुणा के प्रतीक थे। उनका योगदान व्यवसाय से परे था। उन्होंने अनगिनत जीवन प्रभावित किए। उनकी आत्मा को शांति मिले।'

ट्विटर पोस्ट

सलमान खान का पोस्ट

शोक

क्या बोले अक्षय कुमार?

अक्षय कुमार ने लिखा, 'दुनिया उस व्यक्ति को अलविदा कह रही है, जिसने एक साम्राज्य से कहीं अधिक का निर्माण किया। श्री रतन टाटा के निधन की खबर सुनकर दिल टूट गया। ओम शांति।' रणदीप हुड्डा ने लिखा, 'भारत के सबसे मूल्यवान व्यक्ति, जिनके मूल्यों के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। आपकी ईमानदारी और विनम्रता से कई लोगों प्रेरणा मिली कभी दिखावा नहीं किया, लेकिन हमेशा स्टार रहे रतन टाटा जी ने जो जीवन जिया, वो हमेशा प्रेरणादायी रहेगा।'

कदम

अजय ने लिया ये फैसला

अजय ने 9 अक्टूबर को घोषणा की थी कि वह 10 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे #AskAjay सेशन आयोजित करेंगे और सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों के सवालों का जवाब देंगे, लेकिन रतन टाटा के अचानक निधन की दुखद खबर आने के तुरंत बाद उन्होंने अपने इस सोशल इवेंट को रद्द कर दिया। अजय ने एक्स पर लिखा, 'दिवंगत रतन टाटा सर के सम्मान में, हम #AskAjay को स्थगित कर रहे हैं।'

पहचान

कौन थे रतन टाटा?

रतन के निधन पर वरुण धवन, रितेश देशमुख, श्रद्धा कपूर और बोमन ईरानी जैसे कई सितारों ने दुख प्रकट किया है। रतन टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी टाटा के परपोते थे। वह 1990 से 2012 तक समूह के अध्यक्ष थे। उनके कार्यकाल में समूह ने कई मुकाम हासिल किए। इसके बाद उन्हें समूह के मानद अध्यक्ष की उपाधि से सम्मानित किया गया। 2008 में केंद्र सरकार ने टाटा को दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान 'पद्म विभूषण' से सम्मानित किया था।