Loading...
विजय देवरकोंडा की इस बात से रो पड़ी थीं रश्मिका मंदाना, अब सालों बाद किया खुलासा
विजय की बात सुन क्यों रो पड़ी थीं रश्मिका मंदाना

विजय देवरकोंडा की इस बात से रो पड़ी थीं रश्मिका मंदाना, अब सालों बाद किया खुलासा

Oct 05, 2026
12:08 pm

क्या है खबर?

अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने 'गीता गोविंदम' के सेट पर विजय देवरकोंडा से पहली मुलाकात का किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि शुरुआती बातचीत के दौरान विजय की एक बात से वह परेशान हो गई थीं। रश्मिका ने कहा कि वह शुरुआत में विजय को 'सर' कहकर बुलाती थीं, क्योंकि वह उनसे ज्यादा अनुभवी थे। वहीं उन्होंने यह भी बताया कि सेट पर बज रहे संगीत से जुड़ी एक घटना ने उन्हें इतना भावुक कर दिया कि वो रो पड़ी थीं

खुलासा

रश्मिका का खुलासा

रश्मिका ने कहा, "मुझे याद है, जब मैं उनसे पहली बार सेट पर मिली थी, तो मैं उन्हें 'सर' कहकर बुलाती थी क्योंकि मैं इंडस्ट्री में नई आई थी और उन्होंने तब तक 3-4 फिल्में कर ली थीं। पहले दिन, मैं सेट पर यूं ही कोई म्यूजिक बजा रही थी और उन्होंने कहा, 'वो म्यूजिक बंद करो।'"

इस पर विजय ने कहा, "मैं सीधी बात करने वाला इंसान हूं और मान लेता हूं कि हर कोई मेरी नीयत समझ जाएगा।"

सफाई

विजय ने रश्मिका पर क्यों चिल्लाया?

विजय ने आगे कहा, "मुझे लगता है कि हमें खुलकर बात करनी चाहिए, लेकिन कभी-कभी जब आप एक-दूसरे को पूरी तरह नहीं जानते, तो यह सोचना मेरी बेवकूफी थी कि वह मेरी बात समझ जाएगी। मैंने बस यूं ही कह दिया था, 'यह कैसा घटिया म्यूजिक बजा रही हो?' मैं चिल्लाया क्योंकि हमें एक ही बंद जगह साझा करनी पड़ती थी। चूंकि हम बहुत बड़े अभिनेता नहीं थे, इसलिए आधी जगह उसके लिए थी और आधी मेरे लिए।"

ADVERTISEMENT

परेशान

विजय की बात का रश्मिका को लगा था बुरा

विजय ने आगे बताया कि रश्मिका उस घटना से परेशान थीं। उन्होंने कहा, "उनकी आंखों में आंसू थे, क्योंकि उन्हें लगा कि वह उन्हें पसंद नहीं करते। उन्हें लगा कि यह किसी टॉर्चर जैसा होगा। उन्होंने मुझे यह बात बाद में बताई।"

रश्मिका ने कहा, "हां, काफी समय तक मैंने यह बात नहीं बताई थी।"

'गीता गोविंदम' और 'डियर कॉमरेड' जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके विजय और रश्मिका अब 'रणबाली' में फिर से साथ नजर आने वाले हैं।

ADVERTISEMENT