रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा बने पति-पत्नी, टीम ने पैपराजी को बांटी मिठाइयां
क्या है खबर?
'विरोश की शादी' इस वक्त पूरे देशभर में चर्चा का विषय बनी हुई है। 26 फरवरी की सुबह रश्मिका मंदाना ने विजय देवरकोंडा को अपना जीवनसाथी बना लिया है। दोनों की यह भव्य शादी तेलुगु रीति-रिवाजों के साथ संपन्न करवाई गई है। इस खुशी के मौके पर, दूल्हा-दुल्हन के परिवारों को शादी समारोह के बाहर मौजूद पैपराजी को मिठाइयां बांटते देखा गया। नवविवाहित जोड़े के चाहने वाले सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शुभकामनाएं भेज रहे हैं।
शादी
उदयपुर में चल रहा शादी समारोह का जश्न, शाम को निभाई जाएगी दूसरी रस्म
मानव मंगलानी ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा किया है जिसमें रश्मिका और विजय के परिवार वाले मीडियाकर्मियों को व्यक्तिगत रूप से मिठाई के डिब्बे दे रहे हैं। शादी का यह जश्न उदयपुर के बाहर अरावली पहाड़ियों के बीच स्थित ITC मेमेंटोस होटल में चल रहा है। परिवार और करीबी रिश्तेदाराें की मौजूदगी में, रश्मिका और विजय ने आंध्र प्रदेश की परंपरा को अपनाते हुए शादी की है। शाम को दोनों कर्नाटक की परंपरा कोडवा समारोह के अंर्तगत शादी करेंगे।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
We’re happy to celebrate with you and share these pure delicacies”, Says #VijayDeverakonda & #RashmikaMandanna team on #ViRosh’s wedding. pic.twitter.com/pJ0FYt1dls
— Milagro Movies (@MilagroMovies) February 26, 2026