रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने फैंस के लिए रखी दावत, वीडियो जीत लेगा दिल
क्या है खबर?
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी के बाद से सुर्खियों में बने हुए हैं। इस बीच, सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें नवविवाहित जोड़े को अपने फैंस के साथ कुछ पल व्यक्त करते हुए देखा जा सकता है। रश्मिका और विजय ने रिसेप्शन देने से पहले अपने चाहने वालों के लिए एक दावत का आयोजन किया। इस दौरान दोनों खुद अपने फैंस को खाना परोसते हुए दिखाई दिए। उनकी दयालुता ने लोगों का दिल जीत लिया है।
मिलन समारोह
रश्मिका और विजय ने फैंस के लिए रखा मिलन समारोह
विजय और रश्मिका, जो विरोश के नाम से मशहूर हैं, ने अपने फैंस के लिए 3 मार्च को हैदराबाद में मिलन समारोह की मेजबानी की। दोनों ने वहां मौजूद लोगों को अपने हाथों से खाना परोसा और अपने रिश्ते के बारे में मीठी-मीठी बातें भी कीं। फैंस के मुताबिक, रश्मिका ने विजय को शादी के लिए प्रपोज किया था। सोशल मीडिया पर आए वीडियो में, कार्यक्रम स्थल फूलों से सजा दिखाई दिया। प्रवेश द्वार पर 'विरोश' लिखा हुआ था।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
Celebrating #VIROSH ❤️#VijayDeverakonda & #RashmikaMandanna enjoy the fun time and lunch together with the fans ✨ @TheDeverakonda @iamRashmika pic.twitter.com/ePmJk5cnVD
— Balaji (@RDBalaji) March 4, 2026