LOADING...
रश्मिका और विजय की शादी के बाद पहली झलक, एयरपोर्ट पर दिखा खूबसूरत लुक
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा एयरपोर्ट पर दिखे

रश्मिका और विजय की शादी के बाद पहली झलक, एयरपोर्ट पर दिखा खूबसूरत लुक

Feb 27, 2026
03:01 pm

क्या है खबर?

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा पति-पत्नी बनकर उदयपुर से लौट रहे हैं। नवविवाहित जोड़े को एयरपोर्ट पर देखा गया है, जहां माैजूद पैपराजी ने तुरंत दोनों को अपने कैमरों में कैद किया। सुर्ख लाल कढ़ाई वाले सूट में नई नवेली दुल्हन बनीं रश्मिका बला की खूबसूरत दिखी हैं। वहीं विजय सफेद कपड़ों में काला चश्मा लगाए दिखे। उनके चेहरे की रौनक देखने लायक है। दोनों हाथ में हाथ डालकर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया।

बधाई

रश्मिका और विजय ने झुककर किया नमस्ते, पैपराजी ने दी बधाई

वीडियो में, रश्मिका और विजय दोनों को भारी सिक्योरिटी के बीच उदयपुर एयरपोर्ट पर देखा जा सकता है। यह जोड़ा जैसे ही एयरपोर्ट पर पहुंचा, तो वहां मौजूद सभी लोग चिल्ला-चिल्लाकर उन्हें बधाई देने लगे। वहीं नवविवाहित जोड़े ने झुककर और हाथ जोड़कर पैपराजी को नमस्ते किया और उनका आभार व्यक्त किया। इस दौरान, वीडियो में कुछ लोग "रश्मिका देवरकोंडा" चिल्लाते हुए भी सुनाई दिए जिसपर अभिनेत्री भी ब्लश करती नजर आईं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

Advertisement

रिसेप्शन

हैदराबाद में रिसेप्शन देंगे रश्मिका और विजय

रश्मिका और विजय ने 26 फरवरी को परिवार और करीबी दोस्तों की माैजूदगी में शादी की थी। दोनों ने पहले तेलुगु रीति-रिवाज के साथ शादी रचाई। इसके बाद शाम को कोडवा समारोह के साथ शादी संपन्न की। खबरों के मुताबिक, 4 मार्च को हैदराबाद में रिसेप्शन होगा जिसमें सिनेमा, खेल और राजनीति गलियारों की कई हस्तियां शामिल होंगी। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को न्यौता देते हुए दोनों की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

Advertisement