LOADING...
'कॉकटेल 2' से पहले रश्मिका मंदाना की देखने लायक बॉलीवुड फिल्में, OTT पर हैं मौजूद 
रश्मिका मंदाना की इन फिल्मों को OTT पर देखें

'कॉकटेल 2' से पहले रश्मिका मंदाना की देखने लायक बॉलीवुड फिल्में, OTT पर हैं मौजूद 

Jun 02, 2026
10:55 pm

क्या है खबर?

रश्मिका मंदाना ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत कन्नड़ फिल्म 'किरिक पार्टी' (2016) से की थी। अब उनकी अदाकारी का जलवा साउथ से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री तक देखने को मिलता है। फिलहाल तो अभिनेत्री अपनी फिल्म 'कॉकटेल 2' के लिए चर्चा बटोर रही हैं, जिसमें उनके साथ शाहिद कपूर और कृति सैनन भी नजर आएंगे। यह 19 जून, 2026 को सिनेमाघरों का रुख कर रही है। इससे पहले, रश्मिका की इन पिछली बॉलीवुड फिल्मों काे OTT पर देखना न भूलें।

#1 & #2

'गुडबाय' और 'मिशन मजनू'

रश्मिका ने बॉलीवुड में 'गुडबाय' से अपना पहला कदम रखा था, जो 2022 में रिलीज हुई थी। इसमें उनके साथ अमिताभ बच्चन मुख्य किरदार में थे। नेटफ्लिक्स पर मौजूद यह फिल्म परिवार की अलग-अलग राय और उनके बीच के टकराव पर आधारित है। 2023 में रश्मिका ने सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ अपनी दूसरी बॉलीवुड फिल्म 'मिशन मजनू' में काम किया। इसमें अभिनेत्री ने पहली बार एक अंधी लड़की का चुनौतीपूर्ण किरदार निभाकर लोगों के दिलों में खास जगह बना ली।

#3 & #4

'एनिमल' और 'छावा'

रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'एनिमल' (2023) ने रश्मिका को रातों-रात बॉलीवुड में मशहूर बना दिया। संदीप रेड्‌डी वांगा द्वारा निर्देशित यह फिल्म भी नेटफ्लिक्स पर मौजूद है और इसकी कहानी पिता-बेटे के भावनात्मक रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है। रश्मिका ने बॉलीवुड में एक और ब्लॉकबस्टर फिल्म 2025 में दी, जिसका नाम 'छावा' है। नेटफ्लिक्स पर मौजूद इस ऐतिहासिक पीरियड-ड्रामा में उन्हें विक्की कौशल के साथ देखा गया। अभिनेत्री ने महारानी येसुबाई भोंसले का किरदार निभाकर खूब वाहवाही लूटी थी।

Advertisement

#5 & #6

'सिंकदर' और 'थामा'

सलमान खान के साथ रश्मिका ने फिल्म 'सिंकदर' में काम किया जो 2025 में रिलीज हुई थी। खुद से 30 साल बड़े अभिनेता की प्रेमिका का किरदार बखूबी निभाकर उन्होंने यह साबित कर दिया कि किरदार चाहें जो हो, वो उसे पर्दे पर निभाने में माहिर हैं। वहीं आयुष्मान खुराना के साथ उन्हें हॉरर कॉमेडी 'थामा' में देखा गया। इसमें अभिनेत्री पहली बार एक भूतनी 'ताड़का' के दिलचस्प किरदार में दिखाई दीं। यह दोनों ही फिल्में नेटफ्लिक्स पर मौजूद हैं।

Advertisement