रश्मिका मंदाना हुईं भावुक, पोस्ट में लिखा- ऐसा प्यार पाओ जो तुम्हें आजाद कर दे
क्या है खबर?
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 26 फरवरी को उदयपुर में एक निजी समारोह में शादी रचाई थी। 4 मार्च को नवविवाहित जोड़े ने एक भव्य रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया था जिसमें कई फिल्मी सितारे शामिल हुए। शादी के बाद से ही रश्मिका और विजय लागातार सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इस बीच, एक प्रशंसक ने अभिनेत्री के लिए दिल छू लेने वाला पोस्ट लिखा जिसे पढ़कर वह भावुक हो गईं।
पोस्ट
रश्मिका ने प्रशंसक को किया ये रिप्लाई
प्रशंसक ने पोस्ट में रश्मिका और विजय के प्यार की तारीफ की थी। इसपर रिप्लाई देते हुए अभिनेत्री ने लिखा, 'मेरे बारे में कुछ लिखा हुआ पढ़कर मैं इतने लंबे समय में कभी भावुक नहीं हुई। कहने को बहुत कुछ है, पर कह नहीं पा रही। मैं अपनी जगह बना रही हूं और इस सफर के लिए बहुत आभारी हूं। इसे समझने के लिए धन्यवाद। प्यार के बारे में इतना कह सकती हूं-ऐसा प्यार पाओ जो तुम्हें आजाद कर दे।'
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
I have never become so emotional reading something written about me this much in a long long time..
— Rashmika Mandanna (@iamRashmika) March 8, 2026
There is so much I want to say but so little I can say.
I am finding my own room and that’s a journey I am so grateful for..
Thankyou for recognising it..❤️
About love all I… https://t.co/f7W5vv0UJ5
फिल्म
इस फिल्म में साथ दिखेंगे रश्मिका और विजय
रश्मिका और विजय की प्रेम कहानी फिल्मी सेट से शुरू हुई थी। दोनों ने 'गीता गोविंदम' और 'डियर कॉमरेड' जैसी फिल्मों में काम किया है। अब उनकी नई फिल्म 'रणबाली' आने के लिए तैयार है। शादी के कुछ दिन बाद ही रश्मिका और विजय ने इस पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म का टीजर जारी किया था, और अपने प्रशंसकों को तोहफा दिया था। फिल्म में, विजय स्वतंत्रता सेनानी 'रणबाली' के किरदार में दिखेंगे, जबकि रश्मिका 'जयम्मा' का किरदार निभाएंगी।