Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार
लेटेस्ट वेब सीरीज
लेटेस्ट फिल्में
सिद्धू मूसेवाला
गायक केके
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / विजय देवरकोंडा के साथ अपनी शादी की खबरों पर रश्मिका ने कही ये बात
मनोरंजन

विजय देवरकोंडा के साथ अपनी शादी की खबरों पर रश्मिका ने कही ये बात

विजय देवरकोंडा के साथ अपनी शादी की खबरों पर रश्मिका ने कही ये बात
लेखन नेहा शर्मा
Mar 01, 2022, 06:41 pm 3 मिनट में पढ़ें
विजय देवरकोंडा के साथ अपनी शादी की खबरों पर रश्मिका ने कही ये बात
क्या विजय देवरकोंडा से शादी करने वाली हैं रश्मिका?

पिछले कुछ समय से साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की शादी की खबरों से गपशप गली गुलजार है। दोनों के बीच नजदीकियां सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हालांकि, रश्मिका और विजय ने अपने रिश्ते पर कुछ नहीं कहा है। पिछले दिनों इस खबर ने तूल पकड़ा कि विजय और रश्मिका शादी करने वाले हैं। हाल ही में रश्मिका ने इस पर बात की। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा।

खारिज
शादी की खबरों को रश्मिका ने नकारा

रश्मिका ने साफ कर दिया है कि उनकी शादी के बारे में जो खबरें आ रही हैं, वो झूठी हैं। उन्होंने कहा, "यह सिर्फ एक टाइम पास अफवाह है। मेरे पास अब भी शादी के लिए बहुत समय है। समय आने पर मैं शादी कर लूंगी। इन अफवाहों से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। जिसे जो कहना है, वो कहता रहे।" बीते दिनों यह चर्चा जोरों पर थी कि रश्मिका और विजय इस साल के अंत तक शादी कर लेंगे।

जानकारी
न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

विजय और रश्मिका को कई मौकों पर साथ देखा जा चुका है। उनके जुड़े करीबी सूत्रों का कहना है कि दोनों गुपचुप तरीके से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस साल नया साल भी विजय और रश्मिका ने गोवा में एकसाथ मनाया था।

फिल्में
इन दो फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं विजय-रश्मिका

विजय और रश्मिका ने दो फिल्मों में साथ काम किया। दोनों ही फिल्में सफल रहीं। उनकी पहली फिल्म थी 'गीता गोविंदम', जो 2018 में रिलीज हुई थी। इसके बाद 2019 में दोनों फिल्म 'डियर कॉमरेड' के लिए साथ आए और यह भी दर्शकों की कसौटी पर खरी उतरी। दोनों ही फिल्मों में रश्मिका और विजय की जोड़ी को खूब सराहा गया। उनके अफेयर की खबरें आने के बाद फैंस इस जोड़ी को फिर पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं।

चर्चा
'पुष्पा' को लेकर सुर्खियों में हैं रश्मिका

'पुष्पा: द राइज' की अपार सफलता की बदौलत साउथ इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस रश्मिका अब पूरे भारत में बेहद लोकप्रिय हो गई हैं। इस फिल्म में वह मुख्य भूमिका में थीं। उन्होंने इसमें श्रीवल्ली की भूमिका निभाई और दर्शकों का दिल जीत लिया। इस फिल्म की रिलीज के बाद से ही रश्मिका चारों ओर चर्चा में हैं। फिल्म में उनके साथ नजर आए अभिनेता अल्लू अर्जुन भी देशभर में पुष्पा के नाम से मशहूर हो गए हैं।

डेब्यू
बॉलीवुड में भी अपने पांव जमाने को तैयार रश्मिका

रश्मिका साउथ में वह बेहद लोकप्रिय हैं और अब वह बॉलीवुड में भी अपना सिक्का जमाने के लिए तैयार हैं। रश्मिका एक नहीं, बल्कि दो हिंदी फिल्मों में नजर आएंगी। सिद्धार्थ मल्होत्रा अभिनीत फिल्म 'मिशन मजनू' से रश्मिका बॉलीवुड में कदम रख रही हैं। उनकी दूसरी हिंदी फिल्म 'गुडबाय' है, जिसमें उन्हें मेगास्टार अमिताभ बच्चन का साथ मिला है। दूसरी तरफ विजय फिल्म 'लाइगर' से बॉलीवुड में कदम रख रहे हैं। यह उनकी पहली पैन इंडिया फिल्म है।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
नेहा शर्मा
नेहा शर्मा
Twitter
मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन करते ही हिन्दुस्तान अखबार से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और खबरों की दुनिया से मुखातिब हुईं। सात साल हिन्दुस्तान से जुड़े रहने के दौरान विशेषतौर पर मनोरंजन जगत की खबरों पर पकड़ मजबूत की। मार्च, 2021 में न्यूबाइट्स के साथ डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक नई शुरुआत की, जिसके जरिए मुख्य रूप से मनोरंजन समाचार आप तक पहुंचा रही हूं।
ताज़ा खबरें
बॉलीवुड समाचार
रश्मिका मंदाना
विजय देवरकोंडा
ताज़ा खबरें
विपक्ष के राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के जीवन से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें
विपक्ष के राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के जीवन से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें राजनीति
ऐपल iOS 16 में भारतीय यूजर्स के लिए खास फीचर, 12 सब-कैटेगरीज में दिखेंगे मेसेजेस
ऐपल iOS 16 में भारतीय यूजर्स के लिए खास फीचर, 12 सब-कैटेगरीज में दिखेंगे मेसेजेस टेक्नोलॉजी
महाराष्ट्र के राजनीतिक संकट से कांग्रेस भी चिंतित, सता रहा विधायकों के बागी होने का डर
महाराष्ट्र के राजनीतिक संकट से कांग्रेस भी चिंतित, सता रहा विधायकों के बागी होने का डर राजनीति
अगर शिवसेना हमारे साथ हाथ मिलाना चाहती है तो हम तैयार -भाजपा
अगर शिवसेना हमारे साथ हाथ मिलाना चाहती है तो हम तैयार -भाजपा राजनीति
भारतीय नौसेना ने अप्रेंटिस के पदों पर निकाली भर्ती, ITI पास करें आवेदन
भारतीय नौसेना ने अप्रेंटिस के पदों पर निकाली भर्ती, ITI पास करें आवेदन करियर
बॉलीवुड समाचार
रिया चक्रवर्ती और शौविक के खिलाफ NCB ने दायर किए आरोप, 12 जुलाई को सुनवाई
रिया चक्रवर्ती और शौविक के खिलाफ NCB ने दायर किए आरोप, 12 जुलाई को सुनवाई मनोरंजन
पिता बोनी कपूर के साथ एक प्रोजेक्ट में दिखेंगी जाह्नवी
पिता बोनी कपूर के साथ एक प्रोजेक्ट में दिखेंगी जाह्नवी मनोरंजन
फिल्म 'शेरदिल' से बॉलीवुड डेब्यू करेंगी पंकज त्रिपाठी की पत्नी मृदुला
फिल्म 'शेरदिल' से बॉलीवुड डेब्यू करेंगी पंकज त्रिपाठी की पत्नी मृदुला मनोरंजन
बॉलीवुड-साउथ विवाद पर माधवन ने दी अपनी राय, पूछा एक सवाल
बॉलीवुड-साउथ विवाद पर माधवन ने दी अपनी राय, पूछा एक सवाल मनोरंजन
शाहरुख और एटली की 'जवान' में शामिल हो सकती हैं दीपिका पादुकोण
शाहरुख और एटली की 'जवान' में शामिल हो सकती हैं दीपिका पादुकोण मनोरंजन
और खबरें
रश्मिका मंदाना
'मिशन मजनू' से लेकर 'एनिमल' तक, इन फिल्मों में नजर आएंगी रश्मिका मंदाना
'मिशन मजनू' से लेकर 'एनिमल' तक, इन फिल्मों में नजर आएंगी रश्मिका मंदाना मनोरंजन
रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' में हुई रश्मिका मंदाना की एंट्री
रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' में हुई रश्मिका मंदाना की एंट्री मनोरंजन
टीवी पर 20 मार्च को आएगी अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा'
टीवी पर 20 मार्च को आएगी अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' मनोरंजन
इस साल आने वाली फिल्मों में दिखेंगी ये पांच नई जोड़ियां
इस साल आने वाली फिल्मों में दिखेंगी ये पांच नई जोड़ियां मनोरंजन
रश्मिका मंदाना, सामंथा समेत ये साउथ कलाकार जल्द करेंगे बॉलीवुड डेब्यू
रश्मिका मंदाना, सामंथा समेत ये साउथ कलाकार जल्द करेंगे बॉलीवुड डेब्यू मनोरंजन
और खबरें
विजय देवरकोंडा
विजय देवरकोंडा की 'जन गण मन' में फीमेल लीड रोल निभाएंगी पूजा हेगड़े
विजय देवरकोंडा की 'जन गण मन' में फीमेल लीड रोल निभाएंगी पूजा हेगड़े मनोरंजन
विजय देवरकोंडा अभिनीत पुरी जगन्नाथ की 'जन गण मन' की रिलीज डेट जारी
विजय देवरकोंडा अभिनीत पुरी जगन्नाथ की 'जन गण मन' की रिलीज डेट जारी मनोरंजन
क्या शादी करने की तैयारी में हैं विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना?
क्या शादी करने की तैयारी में हैं विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना? मनोरंजन
अमेजन प्राइम वीडियो ने खरीदी विजय देवरकोंडा की फिल्म 'लाइगर', जानिए कितने में हुई डील
अमेजन प्राइम वीडियो ने खरीदी विजय देवरकोंडा की फिल्म 'लाइगर', जानिए कितने में हुई डील मनोरंजन
विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म 'जन गण मन' में दिखेंगी जान्हवी, जानिए कब शुरू होगी शूटिंग
विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म 'जन गण मन' में दिखेंगी जान्हवी, जानिए कब शुरू होगी शूटिंग मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022