'कॉकटेल 2' से शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना के नए गाने 'तुझको' का टीजर रिलीज, दिखी कमाल की केमिस्ट्री
रश्मिका मंदाना ने हाल ही में शाहिद कपूर के साथ अपनी नई फिल्म 'कॉकटेल 2' के एक रोमांटिक गाने 'तुझको' का टीजर साझा किया है। इसमें दोनों की जोड़ी और केमिस्ट्री फैंस को बहुत पसंद आ रही है।
वीडियो में प्यारे संगीत के साथ रश्मिका और शाहिद के कुछ बेहद खूबसूरत और रोमांटिक पल दिखाए गए हैं। हाल ही में एक इवेंट के दौरान रश्मिका ने मजाक में कहा था कि वोटिंग में कुछ गड़बड़ी हुई थी और इस गाने में फैंस के लिए एक बहुत बड़ा सरप्राइज भी छिपा हुआ है।
आते ही छा गया टीजर
'तुझको' का टीजर आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। फैंस इसे अपना नया पसंदीदा गाना बता रहे हैं और गाने की धुन के साथ-साथ राश्मिका-शाहिद की जोड़ी की भी खूब तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने तो ये तक लिख दिया, 'ये गाना तो मैं बार-बार सुनूंगा।'
इसी बीच फिल्म का एक और गाना 'मशूका' भी है, जिसमें शाहिद कपूर और कृति सैनन की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।
होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी फिल्म 'कॉकटेल 2' 19 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।