रश्मिका मंदाना को मिली करियर की सबसे बड़ी फिल्म, भारत रत्न एमएस सुब्बुलक्ष्मी की बायोपिक में आएंगी नजर
रश्मिका मंदाना जल्द ही भारत की मशहूर कर्नाटक गायिका और भारत रत्न से सम्मानित एमएस सुब्बुलक्ष्मी की बायोपिक में नजर आएंगी। फिल्म का आधिकारिक ऐलान 16 सितंबर को सुब्बुलक्ष्मी जी की जयंती के मौके पर किया जाएगा।
इस खास रोल के लिए पहले साई पल्लवी और रुक्मिणी वसंत जैसी अभिनेत्रियों के नामों की भी चर्चा थी, लेकिन आखिरकार ये भूमिका रश्मिका की झोली में आई।
तैयारी में जुट गईं रश्मिका
इस फिल्म का निर्देशन गौतम तिन्ननुरी कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक फिल्म का नाम तय नहीं हुआ है और ना ही इसकी कहानी या संगीत से जुड़ी ज्यादा जानकारी सामने आई है।
रश्मिका इस खास किरदार को निभाने के लिए पूरी लगन से तैयारी कर रही हैं। वो सुब्बुलक्ष्मी के शांत स्वभाव, उनके व्यक्तित्व और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को अपनी एक्टिंग में बखूबी उतारने की कोशिश में जुटी हैं। माना जा रहा है कि ये रश्मिका के करियर की सबसे यादगार और बड़ी भूमिकाओं में से एक साबित हो सकती है।