Loading...
रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया करारा जवाब, बोलीं- 100 क्या? 1000 बार करूंगी प्रपोज
रश्मिका ने दिया ट्रोल्स को जवाब

रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया करारा जवाब, बोलीं- 100 क्या? 1000 बार करूंगी प्रपोज

लेखन सयाली
Oct 26, 2026
03:56 pm

क्या है खबर?

'कॉफी विद करण' के दूसरे एपिसोड में नजर आने के बाद से रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जमकर ट्रोल किए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर विजय को 'रेड फ्लैग' करार किया जा रहा है और रश्मिका उन्हें 100 बार प्रपोज करने के चलते ट्रोलिंग का शिकार हो रही हैं। हालांकि, अब अभिनेत्री ने ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है। रश्मिका ने अपने रिश्ते पर कहा, 'मैं विजय को 1000 बार प्रपोज करूंगी, 100 तो कुछ भी नहीं है।'

रश्मिका

लोगों की बातों ने हिला कर रख दिया- रश्मिका

रश्मिका ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करते हुए ट्रोल्स को आड़े हाथों लिया।

उन्होंने लिखा, 'इंटरनेट पर मौजूद मेरे प्यारे लोगों। हमारे इंटरव्यू को लेकर जो मौजूदा हंगामा मचा है, उसे देखकर ऐसा नहीं लगता कि लोगों की अपनी कोई राय है, बल्कि ऐसा लगता है जैसे कोई गुस्साई भीड़ किसी ऐसे इंसान की तलाश में है, जिस पर वे अपना गुस्सा निकाल सकें। लोग जिस तरह से हमारी ओर आए, उसने सचमुच मुझे थोड़ा हिला कर रख दिया।'

रिश्ते

विजय के बचाव में आगे आईं रश्मिका

रश्मिका ने लिखा, 'बात कभी भी ये नहीं थी कि कितनी बार प्रपोज किया या एक साल पूछा। हममें से कोई भी किसी भव्य प्रपोजल की उम्मीद नहीं कर रहा था। असल में, विजय बस यही चाहते थे कि हम दोनों एक-दूसरे को समझने के लिए पूरा समय लें, ताकि हम पूरी तरह आश्वस्त हो सकें। मैं पूरी तरह भावनाओं से जुड़ी हूं और वह सोचने-समझने वाले इंसान हैं, हम दोनों को एक-दूसरे की जिंदगी में इसी की जरूरत है।'

ADVERTISEMENT

प्रपोजल

मैं अपने पार्टनर की दीवानी हूं- रश्मिका

प्रपोजल पर चुप्पी तोड़ते हुए रश्मिका बोलीं, 'हमारे लिए शादी का मतलब था साथ मिलकर एक जिंदगी और भविष्य बनाना। हमने इसे बहुत ही खूबसूरती से किया। हां, मैं अपने पार्टनर को लेकर पूरी तरह दीवानी हूं। भला ये कोई बुरी बात कैसे हो गई? ऐसा इंसान ढूंढिए, जो आपसे इतनी खूबसूरती से प्यार करे कि शादी के बाद भी, आपका मन करे कि आप उनसे फिर से शादी कर लें। मैं तो ऐसा हजार बार करूंगी।'

ADVERTISEMENT

विजय

मैं बहुत खुश हूं- रश्मिका

ट्रोल्स को जवाब देते हुए रश्मिका ने लिखा, 'काश आपमें से कुछ लोग कुछ साल पहले मेरे साथ होते, जब हालात वाकई बहुत मुश्किल थे। तब आप यहां नहीं थे। विजय था, और आज भी है।'

उन्होंने कहा कि वह इस वक्त सबसे ज्यादा खुश हैं और उनकी खुशी उनके चेहरे पर दिखती है। रश्मिका ने विजय का समर्थन किया, नारीवाद पर अपनी राय दी, प्रशंसकों को शुक्रिया कहा और उनके परिवार के बारे में बात करने पर सवाल उठाए।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें रश्मिका का पोस्ट

ADVERTISEMENT