रश्मिका मंदाना ने जीता सबका दिल, 400 परिवारों के सालभर के राशन का उठाया जिम्मा
रश्मिका मंदाना ने समाज के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने 400 परिवारों को गोद लिया है और आने वाले एक साल तक वे हर महीने पर उनके राशन का खर्च उठाएंगी।
उन्होंने सोशल मीडिया पर यह जानकारी देते हुए बताया कि यह मदद 3-3 महीने के अंतराल पर मिलेगी। इससे इन परिवारों को पैसे बचाने और आगे की योजना बनाने का मौका मिलेगा।
रश्मिका को उम्मीद है कि उनकी इस पहल से दूसरे लोग भी मदद के लिए प्रेरित होंगे। इससे यह पता चलेगा कि छोटे-छोटे काम भी बड़ा बदलाव ला सकते हैं।
रश्मिका ने 'रणबाली' में अपने किरदार से जोड़ा चैरिटी का काम
रश्मिका की यह पहल उनकी आने वाली मूवी 'रणबाली' में निभाए गए जयाम्मा के किरदार से जुड़ी है। इस फिल्म में दया और सहानुभूति को खास महत्व दिया गया है।
वैसे तो रश्मिका अपना चैरिटी का काम निजी रखती हैं, लेकिन इस बार वह चाहती हैं कि और लोग भी इससे जुड़कर दूसरों की मदद करें।
'रणबाली' 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जो रजनीकांत की 'जेलर 2' के ठीक एक दिन बाद आएगी। 'जेलर 2' 15 अक्टूबर को रिलीज हो रही है।