रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की शादी की तस्वीरें जारी, शादी के जोड़े में लगे खूबसूरत
क्या है खबर?
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दूल्हा-दुल्हन बने इस जोड़े की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ गई है जिसपर फैंस प्यार लुटा रहे हैं। दुल्हन के लिबास में रश्मिका बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं विजय भी उन्हें कड़ी टक्कर देते दिखे हैं। बता दें, जोड़े ने सुबह तेलुगु परंपराओं से शादी की थी। वहीं शाम को कोडवा रीति-रिवाजों से शादी रचाई है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए तस्वीरें
AHHHHHH THEY'RE FINALLY MARRIED HAPPY MARRIED LIFE CONGRATULATIONS 😭❤️🧿#ViRoshWedding#VijayDeverakonda #RashmikaMandanna pic.twitter.com/KkJXurDvSF
— ★ᎪƝᏣᎻᎪᏞ࿐ (@Anchal_0786) February 26, 2026
तस्वीरें
रश्मिका और विजय ने लिखा भावुक पोस्ट
रश्मिका ने शादी की तस्वीरों को साझा करते हुए विजय के लिए भावुक पोस्ट भी लिखी है। उन्होंने लिखा, 'मिलिए आप सभी से "मेरे पति" से! वो इंसान जिन्होंने मुझे सच्चे प्यार का मतलब सिखाया, वो इंसान जिन्होंने मुझे शांति का एहसास कराया! आइए साथ मिलकर सबसे बेहतरीन जीवन जिएं! मैं आपसे प्यार करती हूं!' तस्वीराें में दोनों परंपरओं को बेहद खूबसूरती के साथ दर्शाया गया है। फैंस दोनों सितारों को बधाई देते नहीं थक रहे।
समारोह
4 दिन तक रश्मिका और विजय का शादी समारोह
रश्मिका और विजय की शादी की रस्में राजस्थान के उदयपुर में निभाई गई हैं। 23 फरवरी को दोनों ने परिवार और रिश्तेदारों के लिए जापानी थीम वाले डिनर का आयोजन किया था, जबकि अगले दिन सभी ने पूल पार्टी और क्रिकेट मैच का लुत्फ उठाया था। शाम को संगीत समारोह रखा गया था जिससे रश्मिका और विजय की कुछ तस्वीरें भी सामने आई थीं। खबरों के मुताबिक, रश्मिका ने विजय के लिए 'पुष्पा 2' के गाने पर परफॉर्म किया था।
रिश्ता
फिल्म सेट से शुरू हुआ था दोनों का रिश्ता
रश्मिका और विजय की पहली मुलाकात फिल्म 'गीता गोविंदम' (2018) के सेट पर हुई थी। अगले साल दोनों ने फिल्म 'डियर कॉमरेड' में काम किया जिसमें दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। इसी दौरान रश्मिका और विजय की दोस्ती हुई और फिर वह प्यार में बदल गई। कई साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों अब शादी के बंधन में बंधव चुके हैं। जल्द ही दोनों हैदराबाद में रिसेप्शन पार्टी का आयोजन करेंगे।