नई बायोपिक में एम एस सुब्बुलक्ष्मी के रूप में दिखेंगी रश्मिका मंदाना, जानिए क्या होगा फिल्म का नाम?
रश्मिका मंदाना की नई बायोपिक, 'एम.एस. ए लिगेसी ऑन स्क्रीन' का जोरदार लॉन्च हो गया है। इसमें कमल हासन मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए और उन्होंने ही कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि यह इतनी मुश्किल भूमिका है कि वे खुद भी इसे करने की हिम्मत नहीं जुटा पाएंगे।
रश्मिका एम.एस. सबुलक्ष्मी का किरदार निभाएंगी। इस मौके पर रश्मिका ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, "धन्यवाद #एम.एस.सबुलक्ष्मी अम्मा, आपके जीवन की कहानी का हिस्सा बनने के लिए।"
इस लॉन्च इवेंट में एम.एस. सबुलक्ष्मी के परिवार के सदस्य और कुछ दूसरे खास मेहमान भी मौजूद रहे।
सबुलक्ष्मी की बायोपिक को लेकर सोशल मीडिया पर हलचल
यह बायोपिक एम.एस. सबुलक्ष्मी की महान विरासत का जश्न मनाएगी।
इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। लॉन्च इवेंट की तस्वीरें और खास पल खूब वायरल हुए। इस खास बायोपिक का इंतजार अब बेसब्री से किया जा रहा है।