NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'एनिमल': रश्मिका मंदाना ने अच्छे शॉट के लिए रणबीर कपूर को मारे थे 20-25 थप्पड़
    अगली खबर
    'एनिमल': रश्मिका मंदाना ने अच्छे शॉट के लिए रणबीर कपूर को मारे थे 20-25 थप्पड़
    फिल्म के सेट पर रणबीर और रश्मिका (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@rashmika_mandanna )

    'एनिमल': रश्मिका मंदाना ने अच्छे शॉट के लिए रणबीर कपूर को मारे थे 20-25 थप्पड़

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Dec 27, 2023
    11:36 am

    क्या है खबर?

    संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' को रिलीज हुए एक महीना होने वाला है। 'डंकी' और 'सालार' जैसी बड़ी फिल्में आने के बाद भी यह फिल्म चर्चा में बनी हुई है।

    इसकी बड़ी वजह है फिल्म के कंटेंट पर हो रहा विवाद। कई लोग फिल्म में रणबीर कपूर के किरदार पर आपत्ति जता रहे हैं।

    फिल्म के एक दृश्य में रश्मिका मंदाना रणबीर को जोरदार थप्पड़ मारती हैं। जानिए, इस दृश्य में कैमरे के पीछे क्या हुआ था।

    खबर

    रणबीर ने रश्मिका को दी थप्पड़ मारने की छूट

    फिल्म के एक दृश्य में करवाचौथ के मौके पर गीतांजली (रश्मिका) रणविजय (रणबीर) को खूब-खरी खोटी सुनाती है। इस दृश्य में रश्मिका के अभिनय की खूब तारीफ हुई है।

    एक इंटरव्यू में वांगा के भाई प्रणय ने बताया कि शूटिंग के दौरान रणबीर ने रश्मिका से कहा था कि यह दृश्य पूरी तरह से उनका है। यह अच्छे से शूट हो, इसके लिए वह उन्हें चाहे जितनी बार मार सकती हैं।

    थप्पड़

    अच्छे शॉट के लिए मारे 20-25 थप्पड़

    प्रणय ने आगे बताया कि अच्छे शॉट के लिए रश्मिका ने रणबीर को 20-25 थप्पड़ भी मारे थे। रणबीर इस दृश्य की भावनाओं को अच्छे से दिखाना चाहते थे।

    प्रणय ने कहा, "मेरे ख्याल से फिल्म में रश्मिका का किरदार गीतांजली उतना ही जरूरी है, जितना रणबीर और बॉबी देओल का है। करवाचौथ वाले दृश्य में रणबीर के मुश्किल से 4-5 संवाद होंगे। यह दृश्य पूरी तरह से रश्मिका का है।"

    विवाद

    क्यों विवादों में रही फिल्म?

    'एनिमल' में गीतांजली और रणविजय के रिश्ते को जिस तरह से दिखाया गया, उस पर फिल्म रिलीज होते ही कई लोग भड़क गए।

    फिल्म में रणविजय गीतांजली को प्रभावित करने के लिए खुद को 'एल्फा मेल' बताता है। एल्फा मेल के चित्रण पर सोशल मीडिया पर खूब आलोचना हुई।

    इसमें रणविजय एक दूसरी महिला के साथ संबंध बनाने के बाद अपनी पत्नी गीतांजली से माफी मांगने आता है। इस पर भी लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई।

    फिल्म 

    बाप-बेटे पर केंद्रित है फिल्म

    'एनिमल' 1 दिसंबर को रिलीज हुई थी।

    यह फिल्म बाप-बेटे के रिश्ते पर केंद्रित है, जिसमें अनिल कपूर ने रणविजय के पिता की भूमिका निभाई है। विलेन के किरदार में बॉबी ने खूब सुर्खियां बटोरीं।

    फिल्म रणबीर के शानदार प्रदर्शन के कारण चर्चा में रही। फिल्म में रणबीर और बॉबी की लड़ाई का दृश्य भी लोगों ने पसंद किया।

    वांगा इसके सीक्वल 'एनिमल: पार्क' की भी घोषणा कर चुके हैं।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    इस फिल्म के लिए पहले 'फुकरे' में लाली के किरदार के लिए मशहूर मनजोत सिंह को भी प्रस्ताव दिया था। उन्हें रणविजय के कजन का किरदार मिला था। यह किरदार बड़ा न होने के कारण वांगा की सहमति से उन्होंने इसके लिए मना कर दिया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रश्मिका मंदाना
    रणबीर कपूर
    एनिमल फिल्म
    एनिमल फिल्म

    ताज़ा खबरें

    माइक्रोसॉफ्ट बिंग में आया नया AI फीचर, यूजर्स लिखकर बना सकेंगे वीडियो  माइक्रोसॉफ्ट
    पाकिस्तानी धमकी पर हिमंत बिस्वा ने दिया जवाब, कहा- चीन नहीं रोक सकता ब्रह्मपुत्र का पानी  हिमंत बिस्वा सरमा
    'मालिक' का पहला मोशन पोस्टर जारी, गैंगस्टर बन धमाल मचाएंगे राजकुमार राव राजकुमार राव
    पाकिस्तान में कराची की जेल से 200 से अधिक कैदी फरार, शहर में दहशत पाकिस्तान समाचार

    रश्मिका मंदाना

    'पुष्पा 2': बढ़ा इंतजार, 3 महीने के लिए बंद हुई अल्लू अर्जुन की फिल्म की शूटिंग पुष्पा फिल्म
    रश्मिका मंदाना की पहली महिला केंद्रित फिल्म होगी 'रेनबो, अभिनेत्री ने कही ये बात  बॉलीवुड समाचार
    जन्मदिन विशेष: रश्मिका मंदाना फिटनेस के लिए इस डाइट और वर्कआउट प्लान को करती हैं फॉलो डाइट
    जन्मदिन विशेष: रश्मिका मंदाना की इन फिल्मों का हो रहा है बेसब्री से इंतजार आगामी फिल्में

    रणबीर कपूर

    बॉक्स ऑफिस: दर्शकों पर चौथे दिन भी चला 'एनिमल' का जादू, किया इतना कारोबार  एनिमल फिल्म
    'एनिमल' में रणबीर कपूर की बहन बनीं हैं सलोनी बत्रा, जानिए उनके बारे में एनिमल फिल्म
    'एनिमल' के सीक्वल के लिए 100 करोड़ रुपये लेंगे रणबीर कपूर? निर्देशक भी बढ़ाएंगे अपनी फीस एनिमल फिल्म
    सैफ अली खान के 800 करोड़ रुपये के पटौदी पैलेस में हुई 'एनिमल' की शूटिंग एनिमल फिल्म

    एनिमल फिल्म

    'एनिमल': तृप्ति डिमरी से पहले सारा अली खान ने दिया था ऑडिशन, जानिए क्यों हुई फेल सारा अली खान
    'एनिमल' समेत इन फिल्मों ने भी 'A' सर्टिफिकेट के बावजूद खूब की कमाई बॉलीवुड समाचार
    बॉक्स ऑफिस: रणबीर कपूर की 'एनिमल' का धमाल जारी, जानें 7वें दिन का कारोबार  रणबीर कपूर
    बॉक्स ऑफिस: रणबीर कपूर की 'एनिमल' की रफ्तार बरकरार, जानिए 'सैम बहादुर' का हाल एनिमल फिल्म

    एनिमल फिल्म

    बॉक्स ऑफिस: 'एनिमल' ने 9वें दिन लगाई लंबी छलांग, 'सैम बहादुर' की कमाई में भी बढ़ोतरी एनिमल फिल्म
    बॉक्स ऑफिस: रणबीर कपूर की 'एनिमल' की कमाई में जबरदस्त उछाल, जानें 10वें दिन का कारोबार  एनिमल फिल्म
    'एनिमल' में रणबीर कपूर के बहनोई बने हैं सिद्धांत कार्णिक, जानिए उनके बारे में  एनिमल फिल्म
    तृप्ति डिमरी ने 'एनिमल' की सफलता पर दी प्रतिक्रिया, बोलीं- मेरी रातों की नींद उड़ गई  एनिमल फिल्म
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025