Page Loader
'आजाद' से राशा थडानी की पहली झलक आई सामने, अमन देवगन दिखे साथ 
'आजाद' से राशा थडानी की पहली झलक आई सामने (तस्वीर: एक्स/@ajaydevgn)

'आजाद' से राशा थडानी की पहली झलक आई सामने, अमन देवगन दिखे साथ 

Nov 06, 2024
01:29 pm

क्या है खबर?

अभिनेत्री रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी अभिनय की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। पिछले कुछ समय से वह अपनी पहली फिल्म 'आजाद' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। इस फिल्म में राशा की जोड़ी अजय देवगन के भांजे अमन देवगन के साथ बनी है। अब 'आजाद' से राशा की पहली झलक सामने आ चुकी है। सामने आए पोस्टर में वह अमन के साथ नजर आ रही हैं। दोनों की केमिस्ट्री को प्रशंसक खूब पसंद कर रहे हैं।

आजाद

अभिषेक कपूर कर रहे हैं फिल्म का निर्देशन 

राशा और अमन के अलावा फिल्म 'आजाद' में अजय देवगन भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म अगले साल जनवरी में सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। रोनी स्क्रूवाला इस फिल्म के निर्माता हैं। फिल्म के निर्देशन की कमान अभिषेक कपूर ने संभाली है। अजय ने पोस्टर साझा करते हुए लिखा, 'हर यादगार कहानी की शुरुआत एक प्रेम कहानी से होती है।' डायना पेंटी, मोहित मलिक और पीयूष मिश्रा जैसे कलाकार भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्टर