रैपरिया बालम ने 'मिर्जापुर: द मूवी' में गाने के इस्तेमाल पर जताई आपत्ति, भेजा कानूनी नोटिस
राजस्थान के रैपर बालम इस बात से बेहद नाराज हैं कि उनके गाने को, जिसे असल में महाराणा प्रताप के सम्मान में बनाया गया था, 'मिर्जापुर: द मूवी' में उनकी अनुमति के बिना इस्तेमाल कर लिया गया।
उन्होंने इसे अपराध और मारपीट से जोड़ने को घोर अपमानजनक बताया है। उनके मुताबिक, यह ऐसा ही है जैसे किसी मंदिर में भक्ति गीत बज रहा हो और कोई बार का गाना बजाकर नाचने लगे।
इस मामले को लेकर बालम ने पहले ही एक कानूनी नोटिस भेज दिया है और उनकी मांग है कि इस गाने को तुरंत हटाया जाए।
राजेंद्र ने CBFC को लिखा पत्र
भाजपा के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौर ने भी इस पर आपत्ति जताई है। उन्होंने केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) को पत्र लिखकर मांग की है कि गाने के इस गलत इस्तेमाल पर तुरंत संज्ञान लिया जाए।
बालम ने बताया कि उनका संगीत महाराणा प्रताप जैसे वीर योद्धाओं की याद को जिंदा रखने के लिए बनाया गया था, लेकिन जब इसे मनोरंजन के लिए मूल भावना से छेडछाड करके पेश किया गया, तो उन्हें काफी मायूसी हुई।