'बिग बॉस 20' की पहली हिंसक लड़ाई, आखिर किस बात पर भिड़े प्रतियोगी? देखें वीडियो
क्या है खबर?
सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 20वें सीजन का सफर शुरू हो चुका है। पहले दिन से घर में थोड़ी-बहुत नोकझोंक और बहसबाजी करने वाले प्रतियोगी अब हिंसक लड़ाई पर उतर आए हैं। पिछले एपिसोड में, यंग डीएसए, आसिफ खान और गुल्लू को घर की पहली कैप्टेंसी का दावेदार बनाया गया था। निर्माताओं द्वारा जारी ताजा प्रोमो देखकर प्रतीत होता है कि आने वाले एपिसोड में कैप्टेंसी टास्क को लेकर एक बड़ा झगड़ा होता देखने को मिलेगा।
टकराव
कैप्टेंसी टास्क के लिए आपस में भिड़े ये प्रतियोगी
जियोहॉटस्टार पर आए प्रोमो के मुताबिक, घर के अंदर कैप्टेंसी टास्क चलता दिख रहा है जिसमें काजी तौकीर का कनिका मान, आम्रपाली दुबे और आसिफ से झगड़ा हो जाता है।
उनके बीच की बहसबाजी इतनी बढ़ जाती है कि वह एक-दूसरे को नीचा दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ते।
इसके बाद काजी और आसिफ के बीच हाथापाई होने लगती है और धक्का-मुक्की में आसिफ जा गिरते हैं। वहीं, अन्य प्रतियोगी दोनों को शांत कराने की कोशिश करते दिखते हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए प्रोमो
The BB Movie task hua intense, courtesy #Qazi🔥
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) September 9, 2026
Dekhiye #BiggBoss20 ka naya episode, har roz raat 9 baje #JioHotstar par aur 10:30 baje #ColorsTV par. #BiggBoss20 #BiggBossOnJioHotstar pic.twitter.com/3dkWjRUe1F
निष्कासन
इस हफ्ते किसकी होगी घर से विदाई?
'बिग बॉस 20' के पहले हफ्ते की नॉमिनेशन प्रक्रिया में, घर से बेघर होने के लिए कनिका मान, उदिती सिंह, अरिश्फा खान और लव गिल को नॉमिनेट किया गया है।
हालांकि, बिग बॉस ने बताया कि उनके भविष्य का फैसला जनता करेगी और वीकेंड पर पता चलेगा कि इनमें से किसको बेघर किया जाता है।
कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि शायद इस हफ्ते नॉमिनेशन नहीं होगा। खैर, यह आने वाला वक्त ही बताएगा।