Loading...
रैपर बादशाह के शादीशुदा रिश्ते में दरार? पत्नी ईशा बोलीं- दिखावा बंद करने को तैयार हूं
ईशा रिखी की पोस्ट से मची हलचल

रैपर बादशाह के शादीशुदा रिश्ते में दरार? पत्नी ईशा बोलीं- दिखावा बंद करने को तैयार हूं

Jul 28, 2026
12:29 pm

क्या है खबर?

रैपर बादशाह अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर चर्चा में आ गए हैं, क्योंकि उनकी पत्नी ईशा रिखी के रहस्यमयी पोस्ट ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। दोनों की शादी को 6 महीने भी नहीं हुए और अब फैंस सोचने को मजबूर हैं कि शायद उनके रिश्ते में खटास आ गई। दरअसल, ईशा ने अपने भावुक पोस्ट में बताया कि वह डर में जी रही थीं और अपने पति के "प्रभाव और शक्ति" से अभिभूत महसूस कर रही थीं।

चुप्पी

ईशा ने पोस्ट में बयां किए दिल के हालात

उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा, 'कुछ लड़ाइयां ऐसी होती हैं जिनके कोई निशान नहीं दिखते। लंबे समय तक मैं चुप रही क्योंकि मुझे डर था। मुझे अपने पति के रुतबे, शक्ति और संसाधनों से घबराहट होती थी। मैंने खुद को विश्वास दिला दिया था कि चुप रहना सबसे बेहतर है।'

उन्होंने आगे लिखा, 'मेरी चुप्पी का मतलब ये नहीं था कि मैंने सबकुछ स्वीकार लिया था। वह तो बस हालात से निपटने का एक तरीका था।'

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

ADVERTISEMENT

फैसला

दिखावा बंद करने के लिए तैयार हैं ईशा'

उन्होंने लिखा, 'आज मैं डर के बजाए हिम्मत चुन रही हूं। हो सकता है कि मैं पूरी कहानी बताने के लिए अभी तैयार नहीं हूं, लेकिन यह दिखावा बंद करने के लिए तैयार हूं कि सब कुछ ठीक था।'

उनकी इस रहस्यमयी पोस्ट और अलगाव की अटकलों पर रैपर की प्रतिक्रिया नहीं आई है।

बादशाह की पहली शादी 2012 में जैस्मीन मसीह से हुआ था। 2020 में तलाक के बाद, उन्होंने इस साल मार्च में ईशा से शादी रचाई थी।

ADVERTISEMENT