LOADING...
अभिनेत्री ईशा रिखी ने रैपर बादशाह संग शादी पर लगाई मुहर, साझा की पहली तस्वीर
ईशा रिखी ने रैपर बादशाह संग शादी पर प्रतिक्रिया दी

अभिनेत्री ईशा रिखी ने रैपर बादशाह संग शादी पर लगाई मुहर, साझा की पहली तस्वीर

Jun 11, 2026
10:04 am

क्या है खबर?

रैपर बादशाह और ईशा रिखी और की शादी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी थी। फैंस जानने के लिए बेहद उत्साहित थे कि क्या वाकई दोनों ने आधिकारिक तौर पर शादी कर ली है, क्योंकि दोनों ने कभी एक-दूसरे के साथ तस्वीरें साझा नहीं कीं। यहां तक कि दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को फॉलो भी नहीं करते हैं। अब आखिरकार ईशा ने 'AMA' (आस्क मी एनिथिंग) सेशन के दौरान रैपर संग शादी की पुष्टि की है।

जवाब

AMA सेशन के दाैरान ईशा ने रैपर संग शादी की बात स्वीकारी

हुआ यह कि अभिनेत्री ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर AMA सेशन रखा। इस दौरान एक यूजर ने पूछा कि शादीशुदा होने के बावजूद वह एक-दूसरे को फॉलो क्यों नहीं करते? इसपर ईशा ने कहा, 'मुझे लगता है कि ऐसे सवालों की बाढ़ आ गई है। हां, मैं शादीशुदा हूं।' उन्होंने कहा, 'सच कहूं तो, मुझे लगता है कि मेरे पति को इसका जवाब देना चाहिए। पति देव (बादशाह), दर्शकों के कुछ सवाल हैं। कृपया जल्द से जल्द उनका जवाब दें।'

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

Advertisement

पुष्टि

बादशाह के साथ साझा की पहली तस्वीर

जब एक यूजर ने उनसे पूछा कि उन्होंने बादशाह के साथ कोई तस्वीर साझा क्यों नहीं की? इसके जवाब में ईशा ने अपनी एक तस्वीर साझा की जिसमें उन्हें बादशाह की गोद में बैठे हुए देखा गया। दोनों एक-दूसरे को प्यार से गले लगाए बैठे दिखे। बता दें, 24 मार्च को ईशा की मां पूनम रिखी ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ पोस्ट साझा किए थे, जिनसे पता चला कि बादशाह ने ईशा से शादी कर ली है।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए शादी की तस्वीरें

Advertisement