LOADING...
रैपर बादशाह ने 'टटीरी' गाने के लिए मांगी माफी, 50 लड़कियों को पढ़ाने का उठाया जिम्मा
रैपर बादशाह ने NCW से माफी मांगी

रैपर बादशाह ने 'टटीरी' गाने के लिए मांगी माफी, 50 लड़कियों को पढ़ाने का उठाया जिम्मा

Apr 08, 2026
10:06 am

क्या है खबर?

रैपर बादशाह अपने हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर काफी वक्त से विवादों में घिरे हैं। गाने के बोल पर आपत्ति जताते हुए इसे कथित अश्लील और महिलाओं के प्रति अपमानजनक बताया गया था। विवाद ने इस कदर तूल पकड़ा कि मामला राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) तक पहुंच गया। 7 अप्रैल को सुनवाई के दौरान, बादशाह ने आयोग से माफी मांगी और अपनी गलती का पश्चाताप करने के लिए आर्थिक रूप से कमजोर 50 लड़कियों को पढ़ाने की जिम्मेदारी उठाई है।

वादा

महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काम करने का वादा किया

PTI के मुताबिक, 7 अप्रैल को बादशाह 'टटीरी' विवाद के चलते NCW के समक्ष पेश हुए थे। सुनवाई के दौरान गाने के निर्देशक जोबन संधू, महावीर सिंह और निर्माता हितेन भी मौजूद रहे। सुनवाई की अध्यक्षता NCW की चेयरपर्सन विजया राहटकर द्वारा की गई, जिन्होंने कहा कि'टटीरी' गाने के बोल और प्रस्तुति से महिलाओं की गरिमा और सम्मान को ठेस पहुंची है। बादशाह ने आयोग से माफी मांगी और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काम करने का वादा किया।

जिम्मेदारी

50 लड़कियों को पढ़ाने-लिखाने का काम करेंगे रैपर

सुनवाई के दौरान, रैपर ने आयोग से कहा कि वह महिलाओं और समाज के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा, "मैं महिलाओं और समाज के लिए काम करूंगा। 4 महीनों के अंदर महिलाओं के सशक्तिकरण पर एक सकारात्मक गाना पेश करूंगा और भविष्य में ऐसी किसी गतिविधि में शामिल नहीं रहूंगा।" रैपर ने आर्थिक रूप से कमजोर 50 लड़कियों की शिक्षा का जिम्मा उठाने की बात कही। बता दें, 'टटीरी' गाने को फिलहाल सभी म्यूजिक प्लेटफॉर्म से हटाया जा चुका है।

Advertisement