रैपर बादशाह ने पत्नी ईशा रिखी संग किया तलाक का ऐलान, 5 महीने में तोड़ा रिश्ता
क्या है खबर?
रैपर बादशाह और उनकी पत्नी ईशा रिखी ने आखिरकार अपने-अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पर एक संयुक्त पोस्ट में आपसी सहमति के साथ अपने अलगाव का ऐलान कर दिया है। इस खबर से उनके फैंस भी दंग रह गए। देखा जाए तो बादशाह और ईशा के शादीशुदा रिश्ते में अनबन की खबरें काफी दिनों से चल रही थीं। तमाम अटकलों के बीच, दोनों ने अपनी 5 महीने की शादी को तोड़ने का ऐलान किया है।
घोषणा
ईशा और बादशाह ने अपने अलगाव की पुष्टि की
दोनों ने इंस्टाग्राम पर अपने संयुक्त पोस्ट में लिखा, 'मैं और बादशाह आपसी सहमति से अलग-अलग रास्तों पर आगे बढ़ने का फैसला कर रहे हैं। ये फैसला आपसी सम्मान से लिया गया है। हम सभी से अनुरोध करते हैं कि कृपया इस दौरान हमारी निजता का सम्मान करें। इस मामले पर यह हमारा एकमात्र बयान होगा। हम आपसे विनम्र निवेदन करते हैं कि हमारे रिश्ते के बारे में कोई और अटकलें या अनुमान न लगाएं।'
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
Badshah and Isha Rikhi announces DIVORCED after about five months of marriage
— Chota Don (@choga_don) August 31, 2026
Guys what's wrong with the couple these dates??
They said "mutually decided to part ways" and asking for privacy pic.twitter.com/IYUCnFj0fe
शादी
इसी साल मार्च में दोनों ने रचाई थी शादी
इसी साल मार्च में, ईशा की मां पूनम रिखी ने अपने इंस्टाग्राम पर बेटी की शादी की कुछ तस्वीरें साझा की थीं, जिससे पता चला कि दोनों ने शादी कर ली है।
जून महीने में ईशा ने 'AMA' (आस्क मी एनिथिंग) सेशन रखा, जहां उन्होंने रैपर के साथ अपनी शादी की पुष्टि की।
अब 5 महीने बाद ही दोनों के तलाक की खबरें आने से फैंस भी दंग रह गए हैं। हालांकि रिश्ता टूटने की वजह सामने नहीं आई है।