NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / रणवीर शौरी के पिता और फिल्ममेकर KD शौरी का 92 साल की उम्र में निधन
    अगली खबर
    रणवीर शौरी के पिता और फिल्ममेकर KD शौरी का 92 साल की उम्र में निधन
    रणवीर शौरी के पिता का निधन

    रणवीर शौरी के पिता और फिल्ममेकर KD शौरी का 92 साल की उम्र में निधन

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Sep 17, 2022
    05:09 pm

    क्या है खबर?

    जाने-माने अभिनेता रणवीर शौरी के प्रशंसकों के लिए एक दुखद खबर सामने आई है। उनके पिता और फिल्ममेकर KD शौरी का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है।

    रणवीर ने सोशल मीडिया पर अपने पिता के दिवंगत होने की जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि उनके पिता KD शुक्रवार की रात को अलविदा कह गए।

    बता दें कि KD ने बॉलीवुड की कई फिल्मों का निर्माण किया है।

    ट्विटर पोस्ट

    रणवीर ने ट्विटर पर शेयर किया भावुक संदेश

    रणवीर ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक भावुक संदेश शेयर किया है।

    उन्होंने पिता की एक तस्वीर शेयर करते हुए अपने ट्वीट में लिखा, 'मेरे प्यारे पिता कृष्ण देव शौरी कल रात 92 साल की उम्र अपने बच्चों और पोते-पोतियों को छोड़कर चले बसे हैं। वह अपने पीछे अद्भुत यादें और कई प्रशंसक छोड़ गए हैं। मैंने अपनी प्रेरणा और सुरक्षा का सबसे बड़ा स्रोत खो दिया है।'

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखिए रणवीर का पोस्ट

    My beloved father, Krishan Dev Shorey, passed away peacefully last night at the ripe old age of 92, surrounded by his children and grand children. He leaves behind wonderful memories and many admirers. I have lost my greatest source of inspiration and protection. pic.twitter.com/rj2pkvHtmx

    — Ranvir Shorey (@RanvirShorey) September 17, 2022

    श्रद्धांजलि

    प्रशंसकों ने KD को दी श्रद्धांजलि

    प्रशंसकों ने KD को अपनी श्रद्धाजलि अर्पित की है। फिल्म इंडस्ट्री से लेकर तमाम लोग उन्हें याद कर रहे हैं। फिल्ममेकर मनीष मुंद्रा ने अपने कमेंट में लिखा, 'ओम शांति।'

    अभिनेता गुलशन देवैया ने उनकी स्मृति को नमन किया है। कुब्रा सैत ने एक इमोजी शेयर करते हुए अपनी भावनाएं जाहिर की हैं। अभिनेता गजराव राव ने भी इमोजी के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

    रणवीर के फैंस भी इस मुश्किल वक्त में उनका ढाढस बढ़ा रहे हैं।

    करियर

    KD का ऐसा रहा फिल्मी सफर

    हिंदी सिनेमा के चर्चित फिल्ममेकर्स में KD का नाम लिया जाता है। उन्होंने खासतौर पर 1970 से 80 के दशक में बॉलीवुड में कई फिल्में बनाईं।

    'बे-रेहम', 'जिंदा दिल' और 'बद और बदनाम' जैसी हिंदी फिल्मों में उन्होंने बतौर प्रोड्यूसर काम किया।

    निर्देशन की बात करें तो उन्होंने 1988 में 'महा-युद्ध' नामक फिल्म निर्देशित की थी। इसमें अभिनेता गुलशन ग्रोवर, परेश रावल, कादर खान और मुकेश खन्ना मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे।

    वर्कफ्रंट

    इन फिल्मों और सीरीज में काम कर चुके हैं रणवीर

    रणवीर कई यादगार फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। उन्हें 'अंग्रेजी मीडियम', 'लूटकेस', 'कड़क' जैसी फिल्मों में अहम भूमिकाओं में देखा गया है।

    वह 'परिवार' और 'हाई' जैसी वेब सीरीज में भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुके हैं। वेब सीरीज 'सनफ्लावर' में अपने अभिनय से उन्होंने दर्शकों को प्रभावित किया था।

    उनके आगामी प्रोजेक्ट की बात करें तो वह अगले साल सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टाइगर 3' में नजर आएंगे।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    रणवीर का जन्म पंजाब में हुआ था, लेकिन उनकी शिक्षा व परवरिश मुंबई में हुई। वह कॉलेज के समय से ही थिएटर के प्रति आकर्षित थे। उनके दो बड़े भाई हैं, जिनमें लोकेश शौरी अभिनेता हैं, जबकि श्रीनाथ शौरी एक लेखक और निर्देशक हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    सेलिब्रिटी की मौत
    रणवीर शौरी

    ताज़ा खबरें

    हमास गाजा प्रमुख मोहम्मद सिनवार मारा गया, इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने की पुष्टि हमास
    ऋतिक रोशन लेकर आ रहे ये 5 दमदार फिल्में, आपको किसका है इंतजार? ऋतिक रोशन
    'मेट्रो... इन दिनों' का पहला गाना 'जमाना लगे' जारी, अरिजीत सिंह ने दी आवाज सारा अली खान
    अंतरिक्ष में ज्यादातर चीजें क्यों दिखती हैं रंगहीन? यहां जानिए वजह अंतरिक्ष

    बॉलीवुड समाचार

    'शमशेरा' के फ्लॉप होने पर रणबीर ने चुप्पी तोड़ी, कही ये बात रणबीर कपूर
    अक्टूबर में होगी रिचा चड्ढा-अली फजल की शादी, दिल्ली में होंगे प्री-वेडिंग कार्यक्रम रिचा चड्डा
    KRK के बेटे ने जताई चिंता, कहा- कुछ लोग मेरे पिता को मारना चाहते हैं मुंबई पुलिस
    कहीं लूट तो कहीं हत्या, इन फिल्मों से प्रेरित होकर अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम क्राइम समाचार

    सेलिब्रिटी की मौत

    लता मंगेशकर के ये गाने आपको अलग सफर पर ले जाएंगे बॉलीवुड समाचार
    'ऐ मेरे वतन के लोगों': जब लता मंगेशकर के गाने से भावुक हुए जवाहरलाल नेहरू बॉलीवुड समाचार
    ऐसा रहा लता मंगेशकर की गायिकी का सफर, संघर्ष के बाद मिली मंजिल बॉलीवुड समाचार
    क्या आप जानते हैं? प्रतिष्ठित रॉयल अल्बर्ट हॉल में परफॉर्म करने वाली पहली भारतीय थीं लता लंदन

    रणवीर शौरी

    अभिनेता रणवीर शौरी कोरोना संक्रमित पाए गए, खुद को किया क्वारंटाइन कोरोना वायरस
    संजय मिश्रा, रणवीर शौरी और राघव जुयाल फिल्म 'हसल' में करेंगे एक साथ काम बॉलीवुड समाचार
    'मर्डर एट तीसरी मंजिल 302' रिव्यू: इरफान की फिल्म को ले डूबी कमजोर कहानी और निर्देशन बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025