पाकिस्तान में दिखा 'धुरंधर' का क्रेज, धड़ाधड़ बिक रहीं पायरेटेड DVD; देखें वीडियो
क्या है खबर?
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' का बोलबाला देश ही नहीं, बल्कि पड़ोसी देश में भी देखने को मिल रहा है। भले ही फिल्म रिलीज के वक्त इसे पाकिस्तान में बैन कर दिया गया हो, लेकिन वहां की जनता इसका लुत्फ उठाने का मौका बिल्कुल नहीं छोड़ रही है। इस बीच, सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें दुकानों पर 'धुरंधर' की पायरेटेड DVD को देखते हुए देखा जा सकता है। वीडियो लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है।
वीडियो
कराची शहर में खूब बिक रही 'धुरंधर' की DVD
न्यूजीलैंड के रहने वाले एक शख्स ने वीडियो साझा किया है जो कराची के मशहूर रेनबो सेंटर का है, जिसे पायरेटेड कंटेंट का गढ़ माना जाता है। शख्स वहां मौजूद एक दुकान पर पहुंचा जहां दुकानदार 'धुरंधर' की पायरेटेड DVD को बेच रहा था। हैरानी की बात यह है कि प्रति DVD की कीमत 50 PKR, यानी सिर्फ 16 रुपये है। बता दें, 'धुरंधर' दिसंबर, 2025 को रिलीज हुई थी। 19 मार्च का सीक्वल 'धुरंधर 2' रिलीज को तैयार है।